Bigg Boss 20: बॉक्सर मैरी कॉम का बिग बॉस का सफर हुआ खत्म, इस हफ्ते होगी घर से बेघर

Bigg Boss 20 Updates: बिग बॉस 20 के स्पेशल वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे। मैरी कॉम के एलिमिनेशन की चर्चा के बीच लव गिल और स्काउट ओपी से भी तीखे सवाल होंगे।
Bigg Boss 20 Mary Kom
बिग बॉस 20 मैरी कॉम(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बिग बॉस 20 से मैरी कॉम हो सकती हैं बाहर

  • रोहित शेट्टी ने लव और स्कॉउट को लगाई फटकार

  • आम्रपाली पर भी भड़के रोहित शेट्टी

Bigg Boss 20 Mary Kom Elimination: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। इस वीकेंड के वार में सलमान खान की जगह डायरेक्टर रोहित शेट्टी स्पेशल वीकेंड एपिसोड होस्ट करने वाले है।

बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार एपिसोड में रोहित शेट्टी सभी घरवालों की क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं। इस हफ्ते रोहित शेट्टी स्कॉउट ओपी और लव गिल के भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल उठाने के साथ ही सभी घरवालों के गेमप्लान को समझने की कोशिश करेगें।

मैरी कॉम होगी बिग बॉस के घर से बाहर

बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम जो पहले हफ्ते से इस शो का हिस्सा रही थी, वो इस हफ्ते शो से बाहर जा सकती है। वोटिंग के आधार पर मैरी कॉम इस शो एलिमिनेट हो जाएगी। हालांकि मैरी कॉम का गेमप्लान बिग बॉस के घर में काफी कमजोर नजर आ रहा था। ऐसे में उनके एलिमिनेशन से घर पर कैसा असर होगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

लव और स्कॉउट को लगायी फटकार

बिग बॉस 20 में इस हफ्ते के वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में रोहित शेट्टी लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल उठाएंगे। रोहित शेट्टी लव गिल और स्काउट ओपी के ब्लैकेंट वाले ड्रामे को लेकर सवाल करेंगे। रोहित दोनों से पूछते है कि ये क्या ड्रामा है मालिश का? कौन सा भाई बहन को ब्लैकेंट के अंदर मालिश करता है? मजाक बना दिया है इस रिश्ते का। अब ये देखना एक्साइटिंग होगा कि क्या रोहित शेट्टी की इस फटकार का दोनों के रिश्ते पर असर होता है या नहीं।

लव और आम्रपाली हुई रोहित शेट्टी के गुस्से का शिकार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते रोहित शेट्टी लव गिल और आम्रपाली की भी क्लास लगाएंगे। वो दोनों से कहते है कि आप दोनों के सामने स्काउट आसिफ और काजी की मां के बारे में बकवास कर रहा था और आप दोनों हंस रही थी। साथ ही रोहित शेट्टी आगे कहते है कि एक औरत जो घर पर है ही नहीं और उस वक्त कोई झगड़ा भी नहीं हो रहा था, क्या स्टैंड लिया आप दोनों ने?

Navbharat Live
navbharatlive.com