

Arishfa Khan Vs Mary Kom: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में अरिश्फा खान और बॉक्सर मैरी कॉम के बीच जोरदार भिड़ंत होते हुए देखने के लिए मिलने वाला है।
बिग बॉस 20 में विवाद खत्म होते हुए ही नजर नहीं आ रहा है। जहां हाल ही में गूल्लू उर्फ कुशल तंवर के साथ हाथापाई के कारण नकुल ढूल को शो के पहले ही दिन घर के बाहर का रास्ता देखना पड़ा है, तो वहीं आज के एपिसोड में भी एक और हंगामा मचने वाला है।
बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड में बॉक्सर मैरी कॉम और कंटेंट क्रिएटर अरिश्फा खान के बीच में जोरदार बहस देखने के लिए मिलेगी। जहां मामूली बात को लेकर अरिश्फा खान और मैरी कॉम के बीच जुबानी जंग छिड़ जाती है।
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, अरिश्फा खान मैरी कॉम के पास आती है और कहती है कि मुझे बच्चा-बच्चा मत करना। जिसके बाद मैरी कॉम कहती है कि मैं कहां जाऊं, ना जाऊं ये तुम मुझे मत समझाना, जिसके बाद अरिश्फा भी भड़कते हुए कहती है कि आप भी मेरे सामने ये-ये मत करना। जिसके बाद मैरी कॉम अरिश्फा खान की जुबानी जंग जोर पकड़ लेती है। मैरी कॉम और अरिश्फा की लड़ाई यही नहीं थमती है, ये बहस अचानक से आक्रामक रुख ले लेती है, जिसमें दोनों ही एक-दूसरे को नीचा गिराने की कोशिश करने लगती है।
अरिश्फा की बदतमीजी यही नहीं रुकती वो लगातार मैरी कॉम को लेकर चीजें कहती ही जाती है। जिसके बाद मैरी अरिश्फा को कहती है कि मुझे आपकी आवाज पसंद नहीं है मुझसे दूर रहो। जिसके बाद अरिश्फा कहती है कि मुझे भी आपकी आवाज और आपकी हरकतें नहीं पसंद है। मैरी इसके बाद कहती है कि शर्म नहीं आ रही। जिसके बाद अरिश्फा मैरी पर तंज कसते हुए कहती है कि हर टाइम ओलपिंक-ओलपिंक बॉक्सिंग बॉक्सिंग मेरे सामने मत करना। वीआईपी नहीं हो आप यहां पर।