Rise And Fall 2: बेसमेंट के सदस्यों के बीच हुई जोरदार लड़ाई, सारा गुरपाल ने सिर पर उठाया घर

Rise And Fall 2 में गौतम गुलाटी और सारा गुरपाल के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। वहीं, बेटी को याद कर स्वरा भास्कर भावुक हो जाएंगी और काजल राघवानी के खिलाफ वर्कर्स की नाराजगी बढ़ती नजर आएगी।
Rise And Fall 2
गौतम गुलाटी और सारा गुरपाल(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Rise And Fall 2 Gautam Gulati Vs Sara Gurpal: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल में आज जोरदार हंगामा देखने के लिए मिलने वाला है। आज बेसमेंट के कंटेस्टेंट्स के बीच में भिड़त होते हुए नजर आएगी।

राइज एंड फॉल 2 में हाल ही में 3 नए वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री हो गई है। वाइल्ड कार्ड को एंट्री के पहले ही दिन एंटरटेनमेंट का ऐसा डोज मिला है, जिसे वो कभी नहीं भूलने वाले है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर जसवंत बोपन्ना, ऋषभ जायस्वाल और सोनम मलिक की ग्रैंड एंट्री हो गई है।

सारा गुरपाल का फूटा गुस्सा

राइज एंड फॉल 2 में बेसमेंट के वर्कर्स एक-दूसरे से ही भिड़ते हुए दिख रहे हैं। गौतम गुलाटी, राज ग्रोवर और सारा गुरपाल से तख्ता पलट नहीं करने की बात कर रहा होता है। उस समय गुस्से में गौतम गुलाटी डाइनिंग टेबल पर पैर पटक देते हैं, जिसके बाद सारा डाइनिंग टेबल पर चढ़कर पूरा सामान तहस-नहस कर देती है।

स्वरा भास्कर को सतायी बेटी की याद

दूसरी ओर पेंटहाउस की प्लेयर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को जोरों से रोते हुए देखने के लिए मिल रहा है। स्वरा भास्कर को अपनी बेटी की फोटो देखकर उसकी याद काफी सताती है। स्वरा को ये बोलते हुए देखा जा सकता है कि उन्हें नहीं पता था कि उनके लिए बेटी के बिना शो में आना इतना मुश्किल होगा।

क्या गौतम की चाल से पड़ जाएगी वर्कर्स टीम में फूट

सारा गुरपाल और गौतम गुलाटी के बीच हुए झगड़े के बाद प्रियंका और काजल राघवानी भी एक-दूसरे से भिड़ जाती है। जिसके बाद से सभी वर्कर्स काजल राघवानी के खिलाफ होते हुए दिखते है। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या काजल राघवानी अपनी टीम के खिलाफ जाएगी या नहीं?

शो में लगातार बढ़ते विवादों और बदलते समीकरणों के बीच अब दर्शकों की नजरें इस बात पर रहेंगी कि वर्कर्स की एकजुटता बनी रहती है या गौतम और सारा के झगड़े के बाद टीम में दरार पड़ जाती है। साथ ही फैंस ये देखने के लिए भी एक्साइटेड है कि क्या वर्कर्स तख्ता पलट कर पाते है या खुद ही एक-दूसरे से लड़-झगड़ के बेसमेंट में ही रह जाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com