BiggBoss 19: नीलम गिरी ने टी-शर्ट में छिपाए गोल्डन बिस्किट, मेल कंटेस्टेंट्स ने लगाई फटकार

Neelam Giri: बिग बॉस 19 में नीलम गिरी की हरकत से मेल कंटेस्टेंट्स में नाराजगी देखने को मिल रही है। टास्क के दौरान नीलम ने गोल्डन बिस्किट टी-शर्ट में छिपा लिया था।
BiggBoss 19: नीलम गिरी ने टी-शर्ट में छिपाए गोल्डन बिस्किट, मेल कंटेस्टेंट्स ने लगाई फटकार
बिग बॉस 19: नीलम गिरी ने टास्क के दौरान छिपाए गोल्डन बिस्किट, पुरुष कंटेस्टेंट्स ने लगाई फटकार
Updated on

StartFragment

Male Contestants Gets Angry On Neelam Giri: रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन को शुरू हुए चार हफ्ते गुजर चुके हैं। इसके कंटेस्टेंट एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए हर पैंतरा आजमाते दिख रहे हैं। ऐसे ही एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट नीलम गिरी ने कुछ गोल्डन बिस्किट अपनी टी-शर्ट में छुपा लिए।

इसके लिए बिग बॉस हाउस में मौजूद सभी पुरुष कंटेस्टेंट ने उनकी खूब आलोचना की। दरअसल, बिग बॉस के घर में हाल ही में कैप्टेंसी टास्क हुआ। टास्क 'ब्लॉक एंड रिमूव' में पूरे घर को दो हिस्सों में बांटा गया और अमाल को कार्य का संचालक बनाया गया। इस टास्क में दोनों टीम को गोल्डन बिस्किट से भरी बोरियां लूटनी हैं, साथ ही दूसरे के गोदाम पर डाका डालकर अपने गोदाम की रक्षा भी करनी है।

बिस्किट चुराकर अपनी टी-शर्ट में छुपा लिए

इस दौरान नीलम गिरी ने कुछ गोल्डन बिस्किट चुराकर अपनी टी-शर्ट में छुपा लिए ताकि प्रतिद्वंद्वी टीम कोई बिस्किट न चुरा सके। यह बात जब शो में मौजूद पुरुष कंटेस्टेंट अमाल मलिक, गौरव खन्ना और बसीर अली को पता लगी तो वो उन पर भड़क गए। अमाल मलिक, जो पूरे टास्क में रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं, उन्होंने नीलम को कड़ी चेतावनी दी कि अगर कोई भी नीलम के कपड़ों में हाथ डालने की कोशिश करेगा, तो उसकी जिम्मेदार वो खुद होंगी।

विक्टिम कार्ड नहीं खेलूंगी

अमाल ने इस बात पर जोर दिया कि हर प्रतियोगी को अपने खेल और रणनीति के लिए जवाबदेह होना चाहिए। इसके जवाब में नीलम ने कहा कि मुझे पता है कि वह क्या कर रही हैं और मैं निश्चित रूप से 'वूमेन कार्ड' या 'विक्टिम कार्ड' नहीं खेलूंगी। 

निक्की तंबोली ने भी की थी ऐसी ही हरकत 

बिग बॉस सीजन 15 के दौरान भी ऐसा ही एक वाकया हुआ था, जब कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने एक टास्क में अपनी पैंट के अंदर ऑक्सीजन मास्क छिपा लिया था। उस समय वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने निक्की तंबोली को खूब खरी-खरी सुनाई थी। नीलम गिरी की हरकतें निक्की की घटना की याद दिलाती हैं, जिसमें उन्हें सलमान खान के गुस्से और सोशल मीडिया यूजर्स की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। देखते हैं कि इस बार सलमान खान नीलम को क्या कहते हैं।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com