चाहत पांडे से सलमान खान ने किए तीखे सवाल, वीडियो क्लिप दिखाकर एक्ट्रेस की बोलती बंद

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इन दिनों भयंकर तमाशा देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें सलमान खान चाहत पांडे से तीखे सवाल करते नजर आ रहे हैं।
चाहत पांडे से सलमान खान ने किए तीखे सवाल, वीडियो क्लिप दिखाकर एक्ट्रेस की बोलती बंद
चाहत पांडे से सलमान खान ने पूछे तीखे सवाल (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इन दिनों भयंकर तमाशा देखने को मिल रहा है। शो फिनाले के बेहद करीब है। ऐसे में फैमिली वीक के बाद अब वीकेंड के वार में सलमान खान का गुस्सा घरवालों पर फुटेगा। जिसका प्रोमो सामने आया है।

दरअसल, सामने आए इस प्रोमों में सलमान खान चाहत पांडे की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। फैमली वीक में चाहत पांडे की मां के कुछ बयानों से घर में तबाही मच गई है। जिसके बाद अब सलमान खुद इस बारे में एक्ट्रेस से खुलकर बात करते नजर आएंगे।

सलमान खान ने चाहत पांडे से किए ये सवाल

मेकर्स ने शो का अपकमिंग प्रोमो जारी किया है। जिसमें होस्ट सलमान को चाहत तीखे सवाल करते हैं और उनकी मां के किए गए दावों पर पलटवार करते हैं। साथ ही सबूत के तौर उन्हें एक वीडियो क्लिप भी दिखाते हैं। हालांकि, प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने भी लिखा है कि, 'चाहत पांडे के खुले ऐसे राज कि उनकी बोलती बंद हो गई।' इसमें बोलते हैं कि चाहत आपकी मम्मी ने घर के अंदर कहा था कि आपको ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं है, जो दूसरी लड़कियों के आगे पीछे घूमते रहते हैं। चाहत आपकी मां ने आपको कैरेक्टर सर्टिफिकेट दे दिया, लेकिन अब हमारी टीम के पास कुछ लोगों का फोन आया और उन्होंने, जो भेजा वो हम आपको दिखाना चाहते हैं।

वीडियो क्लिप दिखाकर दिया सबूत

इसके बाद सलमान सभी घरवालों को एक वीडियो क्लिप दिखाते हैं और इस पर अविनाश तुरंत रिएक्टर करते हुए कहते हैं कि स्वीकार कर लो। सेट पर इस बारे में सभी को पता है। इसका जवाब देते हुए चाहत बोलती हैं, प्लीज अविनाश ऐसा मत कर। हालांकि, चाहत ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। लेकिन सलमान ने उनका रिएक्शन देखने के बाद कहा, है तो है, नहीं है तो नहीं है। वहीं इस प्रोमो के सामन आने के बाद चाहत के फैंस उनके सपोर्ट में खड़े हो गए हैं और यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, बिग बॉस लवर्स सलमान खान की इस बात पर सहारना कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com