Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिग बॉस 11 फेम प्रियांक शर्मा पर हॉस्पिटल में हुआ अटैक, अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

  • By संदीप पांडे
Updated On: Aug 03, 2022 | 03:03 PM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : बिग बॉस 11 (Big Boss 11) फेम एक्टर (Actor) प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) पर बीते 30 जुलाई को एक अंजान शख्स ने हमला कर दिया। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया है। जो बेहद ही चौंका देने वाला है। अभिनेता पर यह हमला गाजियाबाद के एक अस्पताल में हुआ है। उस वक्त वो अपने माता-पिता के साथ हॉस्पिटल गए थे कि तभी एक अंजान व्यक्ति ने उनपर हमला बोल दिया। जिसमें उन्हें थोड़ी चोटें आई हैं। हालांकि, वो ठीक हैं।

प्रियांक शर्मा ने ईटाइम्स से बातचीत करते हुए बताया कि वो अपनी मां के चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गए थे। उस वक्त उनके पिता भी उनके साथ ही थे। चेकअप करा कर जब अभिनेता अपने माता-पिता के साथ बाहर आए तो अचानक एक अंजान व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें मारने लगा। जिसके बाद अभिनेता ने उसको जोरदार धक्का दिया। जिसके चलते वह गिर पड़ा। प्रियांक शर्मा ने आगे बताया कि इतने में हॉस्पिटल परिसर के दो लोग उनके बचाव में आ गए। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। अभिनेता ने उन दोनों लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें बचाया।

हालांकि, प्रियांक शर्मा इस घटना से काफी डर गए थे। अभिनेता ने इस मामले की शिकायत कौशांबी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले को भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत शिकायत दर्ज किया है। अभिनेता ने यह भी बताया कि वह हॉस्पिटल में संपर्क किए थे। जिससे वो सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे सकें, लेकिन हॉस्पिटल ने उन्हें वह नहीं दिया।  

अगर हम बात करें प्रियांक शर्मा के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता ‘रोडीज राइजिंग’ से अपने करियर की शुरुआत किए थे। वो ‘बिग बॉस 11’ से लोगों में अपनी अच्छी पहचान बना चुके है। हालांकि, इस दिनों अभिनेता वेब शो में फोकस कर रहे है।

Bigg boss 11 fame priyank sharma attacked in hospital case registered against unknown person

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2022 | 03:03 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

जंग या समझौता…बंद कमरे में 3 घंटे चली ट्रंप-जेलेंस्की की मीटिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया खुलासा

2

Sajjan Jindal को राहत, हाईकोर्ट ने बलात्कार केस की दोबारा जांच से किया इनकार

3

नासिक मनपा चुनाव से पहले गठबंधनों में उथल-पुथल, सीट बंटवारे पर फंसी महायुति, भाजपा अकेले मैदान में?

4

2 साल में सिलेंडर फ्री होगा नागपुर, घर-घर पहुंचेगी PNG पाइपलाइन! नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.