26/11 Mumbai Attack: गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचीं भूमि पेडनेकर, 26/11 के शहीदों को याद कर कही दिल छू लेने वाली बात

Bhumi Pednekar Tribute Mumbai Terror Attack: 26/11 हमले की बरसी पर भूमि पेडनेकर ने गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ मुंबई नहीं, बल्कि पूरे देश पर हुआ था।
Bhumi Pednekar 26_11 Mumbai Attack
भूमि पेडनेकर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भूमि पेडनेकर ने 26/11 हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

  • भूमि ने कहा कि 26/11 का हमला सिर्फ मुंबई नहीं, पूरे देश पर था।

  • उन्होंने शहीदों, सुरक्षाबलों, हमले में बचे लोगों और पीड़ित परिवारों को याद किया।

Bhumi Pednekar 26/11 Mumbai Attack: मुंबई में 26/11 आतंकी हमले की बरसी पर गुरुवार को शहीदों और हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचीं और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 26 नवंबर 2008 को हुए इस हमले को देश के इतिहास का काला दिन बताते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ मुंबई पर नहीं, बल्कि पूरे भारत पर हुआ था।

श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत में भूमि पेडनेकर ने मुंबई से अपने इमोशनल जुड़ाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उनका जन्म इसी शहर में हुआ है और मुंबई उनके दिल में बसती है। भूमि ने कहा कि मैं अपने सभी शहीदों, मुंबई पुलिस के अधिकारियों, सशस्त्र बलों, हमले में बचे लोगों और मुंबई के उन सभी नागरिकों को याद करना चाहती हूं, जिन्होंने उस काले दिन को झेला। मुझे लगता है कि 26/11 का हमला सिर्फ मुंबई पर नहीं, बल्कि हमारे देश पर हुआ था।

नफरत को प्यार में बदल देते हैं हम

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि भारत की सबसे खूबसूरत बात यह है कि यहां लोग नफरत को प्यार में बदलकर उम्मीद जगाते हैं। उन्होंने 26/11 हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों को याद करते हुए कहा कि उनकी कहानियां कभी भुलाई नहीं जाएंगी। भूमि ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में इतना प्यार होना चाहिए कि नफरत और आतंकवाद के लिए कोई जगह न बचे।

Bhumi Pednekar 26_11 Mumbai Attack
Shah Rukh Khan Dance: लुंगी पहनकर स्टेज पर पहुंचे शाहरुख खान, दूल्हे और मेहमानों संग किया जबरदस्त डांस

26 नवंबर 2008 को दहल उठी थी मुंबई

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमला किया था। ताज होटल, ओबेरॉय होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, लियोपोल्ड कैफे और नरीमन हाउस समेत कई स्थान आतंकियों के निशाने पर थे। करीब 60 घंटे तक चले इस आतंकी हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 238 लोग घायल हुए थे। सुरक्षा बलों ने नौ आतंकियों को मार गिराया था और अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था। बाद में अदालत ने उसे दोषी ठहराया और साल 2012 में फांसी दे दी गई।

हमले के बाद बदली देश की सुरक्षा व्यवस्था

26/11 हमले के बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए गए। आतंकी घटनाओं की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का गठन हुआ। इसके अलावा चार क्षेत्रीय केंद्रों पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई और महाराष्ट्र में फोर्स वन का गठन हुआ। समुद्री सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच तालमेल को भी मजबूत किया गया।