-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhoot Bungla Box Office Collection Akshay Kumar Priyadarshan 100 Crore Club
रिलीज से पांचवे दिन अक्षय की Bhoot Bangla ने पकड़ी रफ्तार, कर रही धमाकेदार कमाई, बनी साल की तीसरी बड़ी फिल्म
- Written By: अक्षय साहू
Akshay Kumar की 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार। भारत में 97.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 102 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ, प्रियदर्शन की यह फिल्म 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर है।

100 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंची अक्षय कुमार की भूत बंगला (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhoot Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वामिका गब्बी की स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। वीकेंड के दौरान फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है और इसे जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म में राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग और अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया जा रहा है।
भारत में फिल्म ने अब तक कुल 97.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 102 करोड़ के पार जा चुका है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 21.60 करोड़, दूसरे दिन 25.65 करोड़, तीसरे दिन 30.20 करोड़ और चौथे-पांचवें दिन तक करीब 20 करोड़ की कमाई की। हालांकि फिल्म सेंचुरी से थोड़ी चूक गई, लेकिन जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।
विदेशों में ‘भूत बंगला’ की धूम
विदेशों में फिल्म की कमाई की गति थोड़ी धीमी रही। प्रोडक्शन हाउस के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने 9 करोड़, दूसरे दिन 9.10 करोड़ और तीसरे दिन 6.50 करोड़ की कमाई की थी। इसके बावजूद वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म जल्दी ही शाहिद कपूर ओ रोमियो को कमाई के मामले में पीछे छोड़कर साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है क्योंकि अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लंबे समय बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ पर्दे पर लौटे हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन की जोड़ी ने पहले भी दर्शकों को हंसी से लोटपोट किया है। उनकी पिछली हिट्स में ‘हेरा फेरी,’ ‘दे दना दन,’ ‘गरम मसाला,’ ‘हे बेबी’ और ‘भूल-भुलैया’ शामिल हैं। दोनों की कम्बिनेशन को देखकर ही दर्शकों ने फिल्म से बड़ी उम्मीदें रखी थीं।
धुरंधर 2 के चलते टली थी रिलीज
फिल्म की रिलीज को पहले 10 अप्रैल निर्धारित किया गया था, लेकिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ की धमाकेदार कमाई और तेजी से बढ़ती बॉक्स ऑफिस रफ्तार के चलते इसे 17 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया। इसके पहले दिन यानी 16 अप्रैल को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया था।
यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस की हरकत पर बवाल, लोगों ने लगाया ठगने का आरोप, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल
‘भूत बंगला’ की सफलता के पीछे फिल्म की कॉमिक टाइमिंग, स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस और प्रियदर्शन-अक्षय कुमार की जुगलबंदी को अहम कारण माना जा रहा है। दर्शक फिल्म को देखकर थिएटर में हंसी का भरपूर आनंद ले रहे हैं और यही वजह है कि यह फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।
Bhoot bungla box office collection akshay kumar priyadarshan 100 crore club
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














