-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jasmine Sandlas Ahmedabad Concert Controversy Lip Sync Trolling
‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस की हरकत पर बवाल, लोगों ने लगाया ठगने का आरोप, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल
- Written By: अक्षय साहू
Jasmine Sandlas Controversy: जैस्मीन सैंडलस पर लिप-सिंक और ओवरड्रामैटिक परफॉर्मेंस का आरोप लगा है। 'शरारत' सिंगर के खुद पर पानी डालने वाले वीडियो पर फैंस ने नाराजगी जताते हुए उन्हें ट्रोल किया।

जैस्मीन सैंडलस पर लगे लिप सिंकिंग के आरोप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jasmine Sandlas Concert Controversy: ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के गानों से पहचान बनाने वाली सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) इन दिनों विवादों में घिरती नजर आ रही है। हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में हुए उनके कॉन्सर्ट में जैस्मीन की हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सिंगर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल, इस कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में काफी उत्साह था। लोग ‘शरारत’ और ‘जाइए सजना’ जैसे लोकप्रिय गानों को लाइव सुनने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे। लेकिन परफॉर्मेंस के दौरान कई लोगों ने आरोप लगाया कि जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) लाइव गाने के बजाय पहले से रिकॉर्डेड ट्रैक पर लिप-सिंक करती नजर आईं।
परफॉर्मेंस के दौरान खुद पर डाला पानी
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया कि वह लहंगा-चोली पहनकर ‘शरारत’ गाने पर परफॉर्म कर रही हैं, लेकिन उनकी आवाज लाइव नहीं लग रही। इसी दौरान वह स्टेज पर बोतल से खुद पर पानी डालते हुए डांस करती भी नजर आईं, जिसे कुछ दर्शकों ने एंटरटेनिंग माना, लेकिन कई लोगों ने इसे “ओवरड्रामैटिक” करार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
फैंस ने लगाया ठगने का आरोप
जहां कुछ फैंस ने कॉन्सर्ट का आनंद लिया, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने नाराजगी जताई। कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब टिकट लेकर लाइव कॉन्सर्ट देखने आए हैं, तो असली लाइव सिंगिंग क्यों नहीं मिल रही। सोशल मीडिया पर कमेंट्स में “लिप-सिंक क्यों?”, “यह असली परफॉर्मेंस नहीं है” और “फैंस को ठगा गया” जैसी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने तो उनकी सिंगिंग क्षमता पर भी सवाल खड़े कर दिए। हालांकि इस पूरे विवाद पर अब तक जैस्मीन सैंडलस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कौन है जैस्मीन सैंडलस?
जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) के उनके करियर की बात करें, तो सिंगर ने बॉलीवुड में अपनी पहचान सलमान खान की किक फिल्म के गाने ‘यार ना मिले’ से बनाई थी। इससे पहले वह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय थीं और वहां अच्छा खासा नाम कमा चुकी थीं।
यह भी पढ़ें- नाबालिगों को शराब परोसने पर भड़कीं Isha Koppikar, पब-प्रशासन पर उठाए सवाल
इसके बाद ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसे म्यूजिक प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्हें और ज्यादा लोकप्रियता मिली। उनके ‘आरी आरी’, ‘मैं और तू’ और ‘शरारत’ जैसे गाने काफी पसंद किए गए। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपने स्ट्रगल, पारिवारिक रिश्तों और निजी जिंदगी के अनुभवों को भी साझा किया था।
Jasmine sandlas ahmedabad concert controversy lip sync trolling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













