भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मचा बवाल, हंगामे का वीडियो वायरल

Khesari Lal Yadav Viral Video: बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान उस वक्त बवाल मच गया, जब पॉपुलर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के लाइव स्टेज शो में भीड़ से किसी ने चप्पल फेंक दी।
Khesari Lal Yadav Madhepura Event
खेसारी लाल यादव(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बिहार के मधेपुरा में खेसारी लाल यादव के प्रोग्राम से जुड़ा वीडियो वायरल होने की खबर है।

  • कार्यक्रम के दौरान मंच की ओर जूता या चप्पल फेंके जाने की बात सामने आई है।

  • घटना ने कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।

Khesari Lal Yadav Madhepura Event: बिहार के मधेपुरा जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद पॉपुलर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। इस प्रोग्राम में भारी भीड़ उमड़ी थी और माहौल बेहद गर्म था, तभी अचानक मंच पर कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद हर शख्स को चौंका दिया और जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खुर्दा महोत्सव में भीड़ ने काटा बवाल

मधेपुरा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे खेसारी लाल यादव को देखने और सुनने के लिए दर्शकों में भारी क्रेज देखा जा रहा था।

जैसे ही उन्होंने स्टेज पर अपनी परफॉमेंस शुरू की, मैदान में मौजूद फैंस की भीड़ बेकाबू होने लगी। स्थिति को कंट्रेल करने के लिए सिक्योरिटी को खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इसी गहमागहमी के बीच किसी असामाजिक तत्व ने मंच की तरफ जूता या चप्पल उछाल दिया, जो सीधे कलाकारों के नजदीक जा गिरा।

Khesari Lal Yadav Madhepura Event
बॉक्स ऑफिस पर थलाइवा का तूफान, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने 11 दिनों में पार किया 600 करोड़ का जादुई आंकड़ा

स्टेज पर हुई इस हरकत से मची सनसनी

भीड़ के बीच से फेंकी गई चप्पल को देखकर मंच पर मौजूद कलाकार और आयोजक दोनों सन्न रह गए। इस अचानक हुई अप्रिय घटना से कुछ पलों के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पेशेवर रुख दिखाते हुए कलाकार ने अपनी परफॉर्मेंस बीच में रोकने के बजाय धैर्य से काम लिया।

इस दौरान मंच के आसपास मौजूद अन्य लोगों और स्थानीय सांसद पप्पू यादव की मौजूदगी के चर्चे भी सामने आ रहे हैं, जिनके साथ इस कार्यक्रम में भीड़ का मैनेजमेंट एक बड़ी चुनौती बन गया था। इस घटना ने एक बार फिर बड़े सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों के अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल बवाल का वीडियो

खेसारी लाल यादव के प्रोग्राम में हुई यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर आग की तरह फैल गया। वीडियो सामने आने के बाद उनके चाहने वालों और भोजपुरी इंडस्ट्री के फैंस में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकत करने वाले शख्स की कड़ी निंदा कर रहे हैं और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com