एमएमएस लीक पर अक्षरा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘कुछ लोग मेरा हाल आकांक्षा दुबे जैसा करना चाहते हैं’
- Written By: सुनीता पांडे
Photo: Twitter
मुंबई: हाल ही में भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक अश्लील एमएमएस वायरल हुआ था, जिसे लेकर इंडस्ट्री में काफी बवाल मच रहा था। इस लीक्ड एमएमएस पर अक्षरा सिंह ने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस पर करारा जवाब देते हुए कहा है कि इंडस्ट्री में एक गैंग हाथ धोकर उनके पीछे पड़ा हुआ है। वो चाहते हैं कि मेरा भी हश्र आकांक्षा दुबे जैसा हो, लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहती हूं कि ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला। उनके इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे।
गैंग चाहता है अक्षरा करे सुसाइड
अक्षरा सिंह ने लीक एमएमएस के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘एमएमएस लीक जैसी घटना से वो काफी आहत हैं। ये एक महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है।अक्षरा सिंह ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि एक गैंग 2018 से उनके पीछे पड़ा है और चाहता है वह सुसाइड कर ले। ये गैंग शुरुआत से ही उनके खिलाफ काम कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
एल्विश यादव ने शेयर की सगाई की तस्वीर, जिया शंकर के साथ फोटो ने बढ़ाई हलचल, फैंस का आया मजेदार रिएक्शन
बिग बॉस 19 प्रीमियर से पहले उर्फी जावेद ने बटोरीं सुर्खियां, बोलीं- मैं गधी लग रही हूं यहां पर
लाफ्टर शेफ्स 2 विनर एल्विश की चमकी किस्मत, वेब सीरीज में कर रहे एक्टिंग
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अदनान शेख के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म
अलग-अलग तरीके से कर रहे हैं परेशान
अक्षरा के मुताबिक, जो गैंग उनके लिए इस तरह से सक्रिय होकर काम कर रहा है, वो इस बात को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं कि एक महिला बिना किसी सपोर्ट के इंडस्ट्री में टिकी हुई है। उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर घटिया कमेंट किये जाते हैं।
अक्षरा ने आगे ये भी बताया कि मीडिया में उनके खिलाफ न्यूज प्लांट कराये जाते हैं। लेकिन मैं उन लोगों को बता देना चाहती हूं कि उनकी इन हरकतों से मैं टूटने वाली नहीं हूं, बल्कि इससे मेरा हौसला और बढ़ता है। ये तो उनके घटियापन की पहचान है।
काफी पॉपुलर हैं अक्षरा
अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा अक्षरा काला टीका और सर्विस वाली बहू जैसे सीरियलों के जरिए घर-घर में जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।
