- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhabiji Ghar Par Hain Shilpa Shinde Returns As Angoori Bhabhi
9 साल बाद फिर दिखेगा अंगूरी भाभी का पुराना जलवा! ‘सही पकड़े हैं’ कहकर शिल्पा शिंदे मचाएंगी धमाल
Shilpa Shinde Comeback In TV Show: टीवी का पॉपुलर शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी समाने आई है। खबरे हैं कि शो में एक बार फिर शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी बनकर वापसी कर सकती हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

भाबी जी घर पर हैं (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shilpa Shinde Comeback Bhabi Ji Ghar Par Hai: लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ पिछले कई सालों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की तरह ही इस शो ने भी अपनी अलग फैन फॉलोइंग बना ली है। अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस के चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी। बताया जा रहा है कि शो की पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे जल्द ही वापसी कर सकती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ‘भाबी जी घर पर हैं’ में पुराने जादू को फिर से जिंदा करने की योजना बना रहे हैं। इस बार शो में शिल्पा शिंदे को दोबारा अंगूरी भाभी के रूप में लाने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि अब तक मेकर्स या एक्ट्रेस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन टीवी गलियारों में यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।
‘भाबी जी घर पर हैं’ में वापस लौटेंगी शिल्पा शिंदे?
शिल्पा शिंदे ने जब सालों पहले इस शो में एंट्री ली थी, तब उनकी सादगी, भोलेपन और कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। उनका मशहूर डायलॉग “सही पकड़े हैं” आज भी लोगों की जुबां पर है। हालांकि, शो के मेकर्स से विवाद के चलते उन्हें सीरियल छोड़ना पड़ा था। उस समय शिल्पा ने प्रोडक्शन टीम पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और शो से अलग हो गई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Remo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
काजल अग्रवाल ने Thalapathy Vijay की जीत पर दी बधाई, बोलीं- यह सिर्फ जीत नहीं, जनता के भरोसे का उत्सव
Priyanka Chopra Net Worth: थलापति विजय की फिल्म से शुरू हुआ सफर, आज हैं करोड़ों की हैं मालकिन
शिल्पा के जाने के बाद शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाभी का किरदार निभाना शुरू किया और उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी। अब अगर शिल्पा की वापसी होती है, तो फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि शुभांगी अत्रे का क्या होगा। क्या मेकर्स एक ही किरदार में दोनों को दिखाएंगे या किसी एक को रिप्लेस किया जाएगा?
ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ की फीस से चवन्नी नहीं लेंगे विवेक ओबेरॉय, बोले- मुझे एक पैसा नहीं चाहिए
विभूति नारायण मिश्रा संग फिर जमेगी कमेस्ट्री
फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें एक बार फिर से विभूति नारायण मिश्रा और अंगूरी भाभी की क्लासिक केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है। शो के पुराने एपिसोड्स में दोनों की कॉमिक टाइमिंग और फ्लर्टिंग मोमेंट्स ने लोगों को खूब हंसाया था। फिलहाल अगर वाकई शिल्पा शिंदे की वापसी होती है, तो यह शो के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। उनके फैंस लंबे समय से उनकी छोटे पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या शिल्पा शिंदे फिर से “सही पकड़े हैं” कहती नजर आएंगी या नहीं।
Bhabiji ghar par hain shilpa shinde returns as angoori bhabhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BJP Victory: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न; मंत्री अतुल सावे ने कार्यकर्ताओं संग खेली फुगड़ी
May 05, 2026 | 09:15 AMVasai Virar Flood Solution: वसई-विरार में बाढ़ से राहत की उम्मीद, खाड़ी चौड़ीकरण पर प्रशासन ने बढ़ाई रफ्तार
May 05, 2026 | 09:13 AMNagpur Suicide Case: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने दी जान, मामले में ससुराल पक्ष पर FIR;पुलिस जांच तेज
May 05, 2026 | 09:03 AMमहाकालेश्वर भस्म आरती दर्शन, पूजन के बाद हुआ मनमोहक श्रृंगार
May 05, 2026 | 09:01 AMAndheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
May 05, 2026 | 08:59 AMहोर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
May 05, 2026 | 08:51 AMलोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
May 05, 2026 | 08:51 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














