‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म क्यों हुई फ्लॉप? रोहिताश्व गौर ने बताई असली वजह, बोले- दर्शकों को...

Rohitashv Gour Reaction: ‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। लेकिन अब मनमोहन तिवारी बने रोहिताश्व गौर ने इसकी नाकामी की असली वजह बताई है।
Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run
भाबीजी घर पर हैं फिल्म फ्लॉप (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run: टीवी का सुपरहिट शो भाबीजी घर पर हैं पिछले कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इसके किरदार और डायलॉग्स लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। शो की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसे बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश की, लेकिन फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।

फिल्म की नाकामी पर रोहिताश्व गौर का बयान

शो में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले रोहिताश्व गौर ने हाल ही में फिल्म के फ्लॉप होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा कि दर्शकों ने टीवी पर इस शो को इतना ज्यादा देखा है कि उन्हें इसे फिल्म के रूप में देखना खास पसंद नहीं आया। उनका मानना है कि दर्शकों को लगा कि यह फिल्म असल में शो का ही एक्सटेंडेड वर्जन है, जिसमें कुछ नया देखने को नहीं मिला। यही वजह रही कि लोग इसे बड़े पर्दे पर स्वीकार नहीं कर पाए।

टीवी से फिल्म तक का सफर क्यों नहीं चला?

रोहिताश्व गौर ने आगे कहा कि टीवी शो को फिल्म में बदलना हमेशा एक चुनौती होती है। दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा होती हैं और अगर कंटेंट में नया पन न हो, तो फिल्म का असर कमजोर पड़ जाता है। उन्होंने यह भी माना कि फिल्म मेकर्स के लिए यह एक बड़ा मौका था, लेकिन नतीजा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

स्टारकास्ट और रिलीज डिटेल

फिल्म भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन शशांक बाली ने किया था। फिल्म में आसिफ शेख (विभूति), रोहिताश्व गौर (तिवारी), शुभांगी अत्रे (अंगूरी) और विदिशा श्रीवास्तव (अनीता) जैसे लोकप्रिय कलाकार नजर आए।

बजट के मुकाबले कमाई रही बेहद कमजोर

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 10 करोड़ रुपये था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.37 करोड़ रुपये ही कमा सकी। इस तरह फिल्म को लगभग 8.63 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिससे यह साफ तौर पर फ्लॉप साबित हुई।

दर्शकों ने क्यों किया नकार?

फिल्म की नाकामी ने यह साबित कर दिया कि टीवी पर हिट होना और बड़े पर्दे पर सफल होना दो अलग बातें हैं। दर्शकों को कुछ नया और अलग चाहिए होता है, जो इस फिल्म में शायद कमी रह गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com