-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhabiji Ghar Par Hain Aasif Sheikh Health Suddenly Deteriorated He Was Admitted To Hospital
Bhabiji Ghar Par Hain के विभूति नारायण की अचानक बिगड़ी तबीयत, सेट पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
- Written By: स्नेहा मौर्या
'भाभी जी घर पर हैं' के विभूती नारायण का किरदार निभाने वाले अभिनेता आसिफ शेख की तबीयत शूटिंग के दौरान अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, फैंस एक्टर के लिए दुआ मांग रहे हैं।

आसिफ शेख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ हिट शो में से एक है। यह शो लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करता है। सीरियल में विभूती नारायण मिश्रा और अंगूरी भाभी के किरदार को दर्शक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में हाल ही खबरें आ रही हैं कि विभूती नारायण का किरदार निभाने वाले अभिनेता आसिफ शेख की तबीयत शूटिंग के दौरान अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेकिन इससे पहले भी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ से एक दुखद खबर समाने आई कि मनोज संतोषी का निधन हो गया और उन्होंने 49 साल की उम्र में लीवर संबंधी कारणों से दुनिया को अलविदा कह दिया।
आसिफ की सेट पर अचानक बिगड़ी तबीयत
बता दें, आसिफ शेख को शूटिंग सेट पर अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती ले जाया गया। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर आसिफ शेख एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे। फाइट सीक्वेंस को शूट करते समय उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद वह अचानक गिर पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
शूटिंग सेट पर मौजूद मेडिकल टीम ने एक्टर को तुरंत अस्पताल भर्ती करवाने के लिए कहा। एक्टर को आगे के बेहतर इलाज के लिए मुंबई भेज दिया गया। भाभी जी घर पर हैं के एक्टर की सेहत से जुड़ा कोई अपडेट शो की टीम या उनके परिवार की तरफ से नहीं दिया गया है। आपको बता दें कि वह इस शो से साल 2015 से जुड़े हुए हैं। फैंस उनके किरदार को खासा पसंद करते हैं। 60 साल के एक्टर शूटिंग के लिए देहरादून में थे। लोगों के दिलों पर राज करने वाले आसिफ शेख सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी पोस्ट 13 मार्च की है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एक्टर के हिट शोज
मालूम हो, टीवी एक्टर के तौर पर आसिफ शेख को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली है। उनके पॉपुलर सीरियल्स की लिस्ट में ‘हम लोग’, ‘यस बॉस’, ‘गुल सनूबर’, ‘डोंट वरी चाचू’ और ‘भाभी जी घर पर हैं’ जैसे चर्चित शो शामिल हैं। आपने भी उन्हें फिल्मों में जरूर देखा होगा। बता दें कि उनकी चर्चित मूवीज की लिस्ट में करण अर्जुन, एक फूल तीन कांटे, हसीना मान जाएगी जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।
Bhabiji ghar par hain aasif sheikh health suddenly deteriorated he was admitted to hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












