-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Battle Of Galwan Bts Salman Khan Fight Fans Gets Excited About The Upcoming Film
बैटल ऑफ गलवान के BTS में सलमान खान की फाइट देख फैंस बोले अब आएगा मजा
- Written By: अनिल सिंह
गलवान घाटी की झड़प पर बन रही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का ऐलान हो चुका है, फिल्म का बीटीएस जारी हुआ है। जिसे देखकर फैंस उत्साहित हो गए हैं।

बैटल ऑफ गलवान के बीटीएस में दिखा भाईजान का अलग अंदाज
Battle Of Galwan BTS: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान चर्चा में बनी हुई है। खबर के मुताबिक सलमान खान ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। वह अपनी डाइट पूरी तरह से बदल चुके हैं। उन्होंने फिटनेस को लेकर भी काफी हार्डवर्क किया है। बैटल ऑफ गलवान के टीजर में उनकी वह मेहनत नजर भी आई, लेकिन इसी बीच फिल्म का बीटीएस वीडियो जारी हुआ है। जिसमें सलमान खान फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखकर सलमान खान के फैंस उत्साह से भर गए हैं।
बैटल ऑफ गलवान के डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, वीडियो में कुछ भी साफ नहीं दिख रहा है, यह वीडियो काफी धुंधला है, लेकिन वीडियो देखकर यह पता चलता है कि यह फाइट सीन है और फाइटर सलमान खान की तरह नजर आ रहा है, जो कई लोगों से लड़ रहा है। वीडियो देखकर फैंस ने अंदाजा लगा लिया है कि यह सलमान खान का ही वीडियो है।
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या का क्या होता होगा? जया बच्चन का एंग्जायटी वाला वीडियो देख चिंतित फैंस
सम्बंधित ख़बरें
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बैटल ऑफ गलवान की अच्छी है कहानी
बीटीएस वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है कि सलमान खान ने कम बैक कर लिया है और वह अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म बड़ी हिट साबित होगी। क्योंकि सलमान खान ने इसमें कड़ी मेहनत की है और फिल्म की कहानी भी अच्छी है।
सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर हुई थी फ्लॉप
सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। जिसके बाद सलमान खान को इसके लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी और सलमान खान ने फिल्म के ठीक प्रदर्शन न करने की जिम्मेदारी भी खुद ही उठाई, लेकिन सलमान खान के फैंस उन्हें बेहतर स्क्रिप्ट और बेहतर कहानी पर काम करने की सलाह देते हुए नजर आए थे। ऐसा लगता है कि सलमान खान ने फैंस की नसीहत को सीरियसली लिया है। गलवान की कहानी भी अच्छी होगी और सलमान खान ने इसके लिए मेहनत भी की है।
गलवान घाटी में 15 जून 2020 को भारत और चीन की सेना के जवानों के बीच झड़प हुई थी। जिसमें 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर बिकुमल्ला संतोष बाबू ने चीनी सैनिकों के खिलाफ मोर्चा संभाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 300 चीनी सैनिकों ने संतोष बाबू की 40 जवानों की टुकड़ी पर धावा बोल दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक संतोष बाबू की टीम घायल होने के बावजूद चीनी सैनिकों का मुंहतोड़ जवाब देती रही, हालांकि इस झड़प में भी बिकुमल्ला संतोष बाबू वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
Battle of galwan bts salman khan fight fans gets excited about the upcoming film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMCJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PMबदल गई Death और Birth Registration की प्रक्रिया! अब देरी की तो लगाना पड़ेगा कोर्ट का चक्कर
Aug 05, 2026 | 07:50 PMSonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
Aug 05, 2026 | 07:50 PMMLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत
Aug 05, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM













