बादशाह से लेकर कार्तिक आर्यन तक, ट्रैफिक रूल उल्लंघन की वजह से कट चुका है चालान

रैपर बादशाह को गुरुग्राम में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाना भारी पड़ गया। उन्हें ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने की वजह से भारी जुर्माना भरना पड़ा है। वह एयरिया मॉल में आयोजित कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने जा रहे थे। 
Badshah to Kartik Aaryan was fined for breaking traffic rules
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड के कलाकार हों या फिर आम इंसान सड़क पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करना सभी को भारी पड़ता है। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को ट्रैफिक रूल फॉलो न करने की वजह से फाइन भरना पड़ा है। वह गुरुग्राम के Airia Mall में परफॉर्म करने जा रहे थे। रॉन्ग साइड गाड़ी चलने की वजह से उन्हें फाइन लगा। चलिए जानते हैं बॉलीवुड के वह कौन से सितारे रहे हैं जिन्हें ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने की वजह से जुर्माना भरना पड़ा है।

खबर के मुताबिक रविवार की शाम को एयरिया मॉल में आयोजित एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने जा रहे रैपर बादशाह को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की वजह से 15000 रुपए की फाइन लगी है। बादशाह पहले कलाकार नहीं है जिनका ट्रैफिक नियम उल्लंघन की वजह से चालान कटा है, कुछ समय पहले कार्तिक आर्यन मुंबई के सिद्धिविनायक पहुंचे थे और उन्होंने अपनी लैंबॉर्गिनी को नो पार्किंग जोन में खड़ा कर दिया थाम, इसके बाद कार्तिक आर्यन को भी जुर्माना भरना पड़ा था।

वरुण धवन भी ट्रैफिक पुलिस के चालान का सामना कर चुके हैं। करीब 7 साल पहले फैंस के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में वह गाड़ी से झुक कर खड़े हो गए थे। इसके बाद उनका चालान काटा गया। लेकिन वरुण धवन ने इस मामले में समझदारी दिखाई और तुरंत पुलिस से माफी मांगी ताकि उनकी तरह यह हरकत कोई और ना करे।

सारा अली खान को फिल्म की शूटिंग के वक्त ट्रैफिक पुलिस ने चालान थमा दिया था। दरअसल इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग करते वक्त वह एक सीन में बाइक पर कार्तिक आर्यन के पीछे बैठी थी कार्तिक आर्यन ने तो हेलमेट पहना हुआ था लेकिन सारा अली खान ने हेलमेट नहीं पहना था जिसकी वजह से दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने उनका भी चालान काट दिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com