Badshah Birthday: पहली परफॉर्मेंस के मिले थे सिर्फ 1500 रुपये, आज विदेशों तक बजता है बादशाह के रैप का डंका

Badshah IAS Dream: बादशाह कभी IAS ऑफिसर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत उन्हें रैपर बना गई। शाहरुख खान की फिल्म से मिला उनका नाम और हनी सिंह के साथ शुरू हुआ सफर आज उन्हें म्यूजिक सुपरस्टार बना चुका है।
Badshah Birthday Special
रैपर बादशाह(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बादशाह कभी आईएएस ऑफिसर बनने का सपना देखते थे।

  • 15 साल की उम्र में दिल्ली के क्लब में पहली बार परफॉर्म किया और 1,500 रुपये फीस मिली।

  • शाहरुख खान की फिल्म 'बादशाह' से प्रेरित होकर अपना स्टेज नेम बदला।

  • साल 2006 में हनी सिंह के साथ 'माफिया मुंडीर' ग्रुप से करियर शुरू किया।

  • 'डीजे वाले बाबू', 'लड़की कर गई चुल' और 'गेंदा फूल' जैसे गानों से मिली बड़ी पहचान।

Badshah Birthday Special Story: पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गाने रिलीज होते ही पार्टी और क्लब की जान बन जाते हैं। अपनी दमदार आवाज और अलग अंदाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले बादशाह 19 नवंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले बादशाह आईएएस ऑफिसर बनने का सपना देखते थे। इतना ही नहीं, उनका असली नाम भी बादशाह नहीं है।

रैपर और सिंगर बादशाह का असली नाम प्रतीक सिंह सिसोदिया है। उनका जन्म दिल्ली के पीतमपुरा में हुआ था और उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं हुई। बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक था और वह स्कूल के कार्यक्रमों में गाना गाया करते थे। हालांकि, उस समय उनका सपना एक आईएएस अधिकारी बनने का था। बादशाह ने चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन इसी दौरान उनकी दिलचस्पी संगीत की दुनिया में बढ़ने लगी। महज 15 साल की उम्र में उन्हें दिल्ली के एक क्लब में परफॉर्म करने का मौका मिला था। इस पहली परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 1,500 रुपये फीस मिली थी।

शाहरुख खान की फिल्म से मिला बादशाह नाम

संगीत की दुनिया में बादशाह ने शुरुआत में 'कूल इक्वल' नाम से काम किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना स्टेज नेम बदलकर बादशाह रख लिया। इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, बादशाह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। शाहरुख की साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'बादशाह' का गाना सुनने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला किया था। इसके बाद प्रतीक सिंह सिसोदिया म्यूजिक इंडस्ट्री में बादशाह के नाम से मशहूर हो गए।

Badshah Birthday Special
OTT Releases This Week: शुक्रवार को Netflix से ZEE5 तक रिलीज होंगी ये 9 फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
Badshah Birthday Special
रैपर बादशाह(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

हनी सिंह के साथ शुरू किया करियर, फिर हुए विवाद

बादशाह के करियर की शुरुआत साल 2006 में हुई। इस दौरान वह रैपर यो यो हनी सिंह के साथ 'माफिया मुंडीर' ग्रुप का हिस्सा बने। इस प्लेटफॉर्म के जरिए उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। हालांकि, आगे चलकर दोनों के बीच विवाद भी हुए। बादशाह और हनी सिंह के बीच उनके करियर में एक-दूसरे के योगदान को लेकर मतभेद की खबरें सामने आती रहीं।

Badshah Birthday Story
रैपर बादशाह(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

इन गानों ने बनाया म्यूजिक इंडस्ट्री का सुपरस्टार

बादशाह को असली पहचान उनके सिंगल गाने 'बैड बॉय' से मिली। इसके बाद साल 2015 में उनका गाना 'डीजे वाले बाबू' जबरदस्त हिट हुआ। वहीं, 2016 में फिल्म 'कपूर एंड संस' के गाने 'लड़की कर गई चुल' ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। साल 2020 में रिलीज हुआ उनका गाना 'गेंदा फूल' भी खूब चर्चा में रहा। हालांकि, यह गाना अपनी लोकप्रियता के साथ विवादों में भी घिर गया था।