दिवाली पर छाया ‘थामा’ का जादू, आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म को मिले 4 स्टार, कैमियो एंट्री की हुई तारीफ

Thamma Twitter Review: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ रिलीज होते ही धमाल मचा दी है। ऐसे में दर्शकों को रिव्यू सामने आया है, तो चलिए जानते हैं क्या कहा...
Thamma (1)
थामा मूवी रिव्यू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ayushmann Khurrana Movie Thamma Review: इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। दोनों की नई फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की यह पांचवीं किस्त है, जिसने पहले ‘स्त्री’, ‘रूही’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

दरअसल, ‘थामा’ का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है, और फिल्म में हॉरर और ह्यूमर का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। मेकर्स ने कहानी को रिलीज से पहले तक सीक्रेट रखा था, लेकिन अब पहले दिन पहला शो देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए हैं।

दर्शकों ने की थामा की जमकर तारीफ

कई दर्शकों ने फिल्म की कहानी, विजुअल्स और परफॉर्मेंस की तारीफ की है। खासकर आयुष्मान खुराना के कॉमिक टाइमिंग और इमोशनल एक्सप्रेशंस ने सबका दिल जीत लिया है। वहीं रश्मिका मंदाना ने अपनी रहस्यमयी अदाओं से दर्शकों को बांधे रखा है। फैंस के मुताबिक, फिल्म का दूसरा हाफ ट्विस्ट और सरप्राइज से भरा हुआ है।

एक यूजर ने लिखा कि “4 स्टार की हकदार फिल्म! पहला भाग थोड़ा धीमा है लेकिन बेहद दिलचस्प, और दूसरे भाग में ऐसे ट्विस्ट हैं जो आपको सीट से उठा देंगे। कैमियो एंट्री तो पूरी ऑडियंस को चौंका देती है।” दूसरे दर्शक ने ट्विटर (X) पर लिखा कि “अभी ‘थामा’ देखी! आयुष्मान खुराना अपनी फुल फॉर्म में हैं। कॉमेडी, हॉरर और इमोशन्स का ऐसा बैलेंस बहुत कम फिल्मों में देखने को मिलता है। रश्मिका एकदम परफेक्ट लगी हैं।”

पहले दिन इतना कमा सकती है फिल्म

आपको बता दें, ‘थामा’ को भारत में 4,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 30-32 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ अच्छी शुरुआत की है। फिल्म के खिलाफ इस हफ्ते कोई बड़ी हिंदी रिलीज नहीं है, जिससे इसके पास बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ने का पूरा मौका है।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और फैमिली ऑडियंस की वजह से उम्मीद की जा रही है कि ‘थामा’ वीकेंड तक जबरदस्त कमाई करेगी। फैंस का कहना है कि यह फिल्म दिवाली वीकेंड के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनर है। जिसमें डर, हंसी और इमोशन्स का तड़का सब कुछ मौजूद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com