मुंबई : आयशा टाकिया आजमी (Ayesha Takia Azmi) का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुंबई (Mumbai) में एक गुजराती (Gujarati) हिंदू (Hindu) पिता और एक कश्मीरी मुस्लिम मां के घर में हुआ था। यह एक पूर्व भारतीय अभिनेत्री हैं। हिंदी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए उन्हें जाना जाता है। अभिनेत्री कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी है। वो अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ से की थी। एक्ट्रेस फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार हासिल की। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए जी सिने क्रिटिक्स अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है।
अभिनेत्री ने 1 मार्च 2009 को बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी की जो कि मुंबई में स्थित एक रेस्तरां के मालिक है उनके पिता अबू आजमी है। जो समाजवादी पार्टी के नेता है। आयशा टाकिया फरहान आजमी से शादी करने के बाद अपने नाम के आगे आजमी लगाने लगी। 13 साल की उम्र में आयशा टाकिया ने अपने करियर का पहला कदम मॉडलिंग में रखी थी। अभिनेत्री शाहिद कपूर और फाल्गुनी पाठक के साथ संगीत वीडियो में नजर आयी थी।
बाद में उन्हें बॉलीवुड के लिए प्रस्ताव आने लगे जिसके बाद वो अपनी पहली अभिनीत फिल्म ‘टार्ज़न: द वंडर कार’ में अपना प्रमुख किरदार निभाई इस फिल्म में उनके सफल किरदार के लिए उन्हें 2004 में फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड से नवाजा गया था साथ ही उनके अभिनय की भी प्रशंसा हुई। आयशा टाकिया अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी है।
जिसमें ‘शादी नंबर वन’, ‘सोचा ना था’, ‘शादी से पहले’, ‘कैश’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘संडे’, ‘दे ताली’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘पाठशाला’, ‘मोड़’ और ‘वांटेड’ जैसी हिट फिल्में शामिल है। अभिनेत्री बॉलीवुड के अलावा तेलुगु फिल्म टॉलीवुड स्टार नागार्जुन के साथ भी अपना किरदार निभा चुकी है।