कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से शेयर की फोटो, फैंस हुए परेशान

Munawar Faruqui
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी कॉमेडियन ने खुद दी है। मुनव्वर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके एक हाथ में आईवी ड्रिप लगी है। इस तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन वह बेड पर आराम करते दिखाई दे रहे हैं।

फैंस हुए परेशान

मुनव्वर ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि लग गई नजर। इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए दुआ मांगने की अपील की। मुनव्वर ने हिंट दिया कि उनकी तबीयत थोड़ी ज्यादा खराब है। मुनव्वर का यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद से कॉमेडियन के फैंस परेशान हो गए हैं।

फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुनव्वर फारुकी के फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि भाई जल्दी ठीक हो जाओ। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई आशा है कि आप जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे और ढेर सारे प्यार और पॉजिटिव ऊर्जा के साथ अपने सामान्य स्वरूप में वापस आ जाएंगे।

यूजर ने शेयर किया मुनव्वर का पुराना वीडियो   मुनव्वर का पुराना वीडियो शेयर करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिंदगी सबसे मुश्किल इम्तिहान की घड़ी होती है। बहुत से लोग सिर्फ इसलिए फेल हो जाते हैं क्योंकि वो दूसरों को कॉपी करते हैं। जबकि, वह ये नहीं समझते कि हर किसी का एग्जाम पेपर अलग होता है। मुनव्वर जल्दी ही ठीक हो जाइए।

हाल ही में मुनव्वर फारुकी को फोर्ट इलाके में हुक्का बार में छापेमारी के मामले में हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद मुनव्वर को रिहा कर दिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com