Awarapan 2 Day 7 Collection: सातवें दिन इमरान हाशमी की फिल्म की कमाई में गिरावट, दुनिया भर में छापे इतने करोड़

Awarapan 2 Day 7 Collection Report: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 ने अपने पहले हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ और दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है।
Awarapan 2 Day 7 Collection
इमरान हाशमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। फिल्म ने अपने शुरुआती हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर जैसा प्रदर्शन दिखाया है, उससे फिल्म जगत के जानकार भी हैरान हैं। रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में हल्की सी गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि 6वें दिन के 6.75 करोड़ रुपये के मुकाबले महज 75 लाख रुपये कम है। वीकडेज होने के बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी का स्तर 14 प्रतिशत रहा, जो कुल 10,832 शो में दर्ज किया गया। गिरावट के बावजूद हफ्ते के कामकाजी दिनों में ऐसा प्रदर्शन काफी स्थिर माना जाता है।

दुनिया भर में कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया

इस फिल्म ने अपने पहले 7 दिनों की यात्रा में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े आंकड़े हासिल कर लिए हैं। भारतीय बाजार में फिल्म का नेट कलेक्शन 113.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं देश के अंदर इसका ग्रॉस कलेक्शन 135.37 करोड़ रुपये रहा है। अंतरराष्ट्रीय कमाई को जोड़ दें तो फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 161.67 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।

आवारापन 2 की इस शानदार दौड़ के बीच बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दूसरी बड़ी फिल्म 'बंटवारा 1947' संघर्ष करती दिख रही है। सनी देओल की फिल्म दर्शकों को खींचने में नाकाम रही है और हफ्ते भर में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। इस फिल्म ने 7 दिनों में सिर्फ 33.60 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Awarapan 2 Day 7 Collection
सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों में नजर आईं सना खान, रिश्ते में मिला धोखा तो मौलाना से कर लिया निकाह

अतीत की असफलता के बाद नई सफलता की कहानी

साल 2007 में आई मूल फिल्म 'आवारापन' भले ही बॉक्स ऑफिस पर उस समय बहुत सफल न रही हो, लेकिन उसके सीक्वल ने सारे हिसाब बराबर कर दिए हैं। इस नई कहानी में इमरान हाशमी ने एक बार फिर अपने पुराने रोल शिवम की भूमिका निभाई है। उनके साथ दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी जैसे कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com