इमरान की 'गनमास्टर G9' ने 2 दिनों में मारी बाजी, आयुष्मान-शरवरी की 'यह प्रेम मोल लिया' की कमाई पर सस्पेंस बाकी

Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 2: इमरान हाशमी की गनमास्टर G9 ने शनिवार को 4.35 करोड़ कमाए, जबकि आयुष्मान-शरवरी की यह प्रेम मोल लिया ने 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
Gunmaaster G9 Vs Yeh Prem Mol Liya Collection Day 2
फिल्म 'गनमास्टर जी9' और 'यह प्रेम मोल लिया'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गनमास्टर जी9 ने दूसरे दिन 4.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • इमरान हाशमी की फिल्म ने 2 दिनों में दुनियाभर में 10.30 करोड़ रुपये कमाए।

  • यह प्रेम मोल लिया ने दूसरे दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

  • आयुष्मान-शरवरी की फिल्म को रविवार के लिए 3.26 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग मिली।

Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 2: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 3 दिन दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं। इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी,

वहीं आयुष्मान खुराना और शरवरी की यह प्रेम मोल लिया के 3 दिन के कलेक्शन को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। दोनों फिल्मों ने शुरुआती 2 दिनों में दर्शकों को थियेटर तक खींचने की कोशिश की है, लेकिन रविवार का कलेक्शन इनके लिए अहम रहने वाला है।

गनमास्टर जी9 के कलेक्शन में दूसरे दिन उछाल

इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 ने बीते शुक्रवार को 3.65 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 4.35 करोड़ रुपये हो गया। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कमाई में 19.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही 2 दिनों में फिल्म गनमास्टर जी9 का भारत में नेट कलेक्शन 8 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 10.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

शनिवार को फिल्म गनमास्टर जी9 के 7,591 शो दिखाए गए और इसकी औसत ऑक्यूपेंसी 17.58 प्रतिशत रही। रात के शो में सबसे ज्यादा 28.23 प्रतिशत दर्शक पहुंचे। अब रविवार के 7,718 शो से फिल्म को कितना कलेक्शन होता है, इस पर नजर रहेगी।

यह प्रेम मोल लिया के कलेक्शन पर सस्पेंस बरकरार

वहीं आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। बीते शनिवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 31.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Gunmaaster G9 Vs Yeh Prem Mol Liya Collection Day 2
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' ने मारी बाजी, आयुष्मान खुराना की 'यह प्रेम मोल लिया' को मिली धीमी शुरुआत

2 दिनों में फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' का भारत में नेट कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये हो गया है।

रविवार के लिए फिल्म यह प्रेम मोल लिया की एडवांस बुकिंग भी उम्मीद जगा रही है। तीसरे दिन 3.26 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग के साथ 1.14 लाख टिकट बिक चुके हैं। लेकिन तीसरे दिन के आखिरी आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

अब रविवार का बॉक्स ऑफिस तय करेगा कि गनमास्टर जी9 अपनी बढ़ती रफ्तार कायम रखती है या यह प्रेम मोल लिया एडवांस बुकिंग के दम पर कलेक्शन में नया उछाल दर्ज करती है। दोनों फिल्मों के लिए वीकेंड का आखिरी दिन बेहद अहम है।