Imran Khan संग तलाक के बाद खूब तड़पी थीं अवंतिका, नहीं सह पा रही थी दूरी, जानें पूरी कहानी

एक्टर लंबे वक्त से गायब हैं। वहीं एक्टर का साल 2019 पत्नी संग तलाक हो गया था। इसी बीच हाल ही में अवंतिका मलिक ने दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी और तलाक को लेकर खुलकर बात की है।
Imran Khan संग तलाक के बाद खूब तड़पी थीं अवंतिका, नहीं सह पा रही थी दूरी, जानें पूरी कहानी
इमरान खान और अवंतिका मलिक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान पिछले नौ सालों से लाइमलाइट से दूर हैं। 'जाने तू या जाने ना' जैसी सुपरहिट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इमरान ने कुछ समय बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली और फिर डिप्रेशन में चले गए। उन्होंने साल 2011 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक से शादी की थी और तीन साल बाद, 2014 में दोनों ने अपनी बेटी का स्वागत किया। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया।

दरअसल, हाल ही में अवंतिका मलिक ने एक यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में अपनी शादी और तलाक को लेकर दिल खोलकर बातें कीं। जेनिस सेक्विएरा के साथ बातचीत में अवंतिका ने बताया कि तलाक के दौरान उनका मानसिक और भावनात्मक हाल कैसा था। उन्होंने बताया कि जब रिश्ता टूटने की कगार पर था, तब उन्हें ऐसा महसूस होता था मानो उनकी पूरी दुनिया ही खत्म हो गई हो। अवंतिका ने कहा, "मुझे लगता था कि अगर मेरी शादी टूट गई तो मैं मर जाऊंगी। मुझे यह यकीन था कि मैं इस आदमी के बिना एक दिन भी ज़िंदा नहीं रह पाऊंगी।"

अवंतिका ने यह भी स्वीकार किया कि उस समय उन्हें आत्म-विश्वास की बहुत कमी थी और वह डरी हुई थीं, खासकर इसलिए क्योंकि वो उस समय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं थीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वो एक अच्छे और मजबूत परिवार से आती हैं, इसलिए उन्हें यह भरोसा था कि वो कभी बेसहारा नहीं होंगी।

इंटरव्यू में अवंतिका ने स्पष्ट किया कि तलाक उनके लिए कोई कलंक नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने और इमरान ने आपसी सहमति से अलग रहने का निर्णय लिया, फिर तलाक की प्रक्रिया शुरू हुई। उनका मानना है कि दो लोगों का अलग हो जाना दुनिया की सबसे बुरी चीज नहीं होती। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पेरेंट्स का भी तलाक हो चुका है, इसलिए उन्हें समाजिक असहजता नहीं महसूस हुई।

इस बातचीत में अवंतिका ने न सिर्फ अपने निजी दर्द को साझा किया, बल्कि उन लोगों के लिए भी प्रेरणा बनने की कोशिश की जो ऐसे ही किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com