Bigg Boss: असीम रियाज के वार पर विशाल आदित्य सिंह ने किया पलटवार , हिमांशी खुराना ने भी ली चुटकी

Vishal Aditya Singh: बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट्स विशाल सिंह और आसिम रियाज के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है। इस विवाद में हिमांशी खुराना की प्रतिक्रिया ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया है।
Vishal Singh Vs Asim Riaz
असीम रियाज और विशाल सिंह(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Vishal Singh Asim Riaz Fight: बिग बॉस 13 से फेमस हुए असीम रियाज पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बन चुके है। वो अपने बिग बॉस 13 के साथी कंटेस्टेंट को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं।

एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर हिमांशी खुराना के द्वारा असीम रियाज पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाए जाने के बाद से लगातार असीम अपने को-कंटेस्टेंट के प्रति तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले उन्होंने हिमांशी खुराना और पारस छाबड़ा को लेकर भी टिप्पणी की थी।

सोशल मीडिया पर भिड़े विशाल सिंह और असीम रियाज

बेगुसराय, बिग बॉस 13 और खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुके विशाल आदित्य सिंह ने असीम को आड़े हाथों लिया। एक्टर विशाल सिंह ने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने असीम रियाज को समझाते हुए उन्हें शांत रहने की हिदायत दी।

विशाल सिंह ने लिखा कि आपकी पहचान बस पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी की हैं और यही बनकर रह जाएंगे तो असीम भाई, प्लीज शांत रहें और बोलो 'जय श्री राम'। उन्होंने आगे लिखा कि मनोचिकित्सक का नंबर याद से भेज दूं। मैं आपको सुरेश वाडकर म्यूजिक स्कूल का नंबर भेजता हूं और एक जिम का कूपन भी उसके साथ होगा।

उन्होंने आगे नोट में इंजेक्शन का इमोजी लगाते हुए लिखा कि भाई इससे सिर्फ बॉडी बनती है, दिमाग के लिए भी कुछ देखो। उन्होंने आखिरी में लिखा आर्ट 0% और बकवास का टैलेंट 100%।

असीम ने एक्स पर विशाल को लेकर कही थी ये बात

असीम रियाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विशाल को लेकर टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि विशाल, नेशनल टीवी पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के हाथों बेलन से पिटने के बाद तुझे कुछ परमानेंट डैमेज हो गया है। हर जगह मेरा नाम जपना बंद कर। अगर तुझे मेरा ध्यान चाहिए तो पॉडकास्ट और मीडिया में स्कैम बैग बनने के बजाय मुझे डीएम कर। टेंशन मत ले, मैं तेरे लिए एक मनोचिकित्सक ढूंढने की पूरी कोशिश करूंगा।

हिमांशी ने कमेंट कर ली चुटकी

सबसे खास बात तो ये रही कि विशाल की इस पोस्ट पर असीम रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने भी जमकर चुटकी ली। उन्होंने विशाल की पोस्ट पर कमेंट करके लिखा कि आपको भी क्या पढ़ी थी पॉडकास्ट में जाकर बोलने की, ज़रूरत नहीं थी पॉडकास्ट में बोलने की। इस कमेंट के साथ हिमांशी ने हंसने वाली इमोजी भी ऐड की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com