अभिनेत्री आशिका रंगनाथ की कजिन ने किया सुसाइड, BF पर यौन शोषण का आरोप

Ashika Ranganath: कन्नड़ एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ की 22 वर्षीय कजिन अचला ने सुसाइड कर लिया। परिवार ने बॉयफ्रेंड मयंक पर ड्रग एडिक्ट होने और यौन शोषण का आरोप लगाया है।
अभिनेत्री आशिका रंगनाथ की कजिन ने किया सुसाइड, BF पर यौन शोषण का आरोप
आशिका रंगनाथ के परिवार में दुख: एक्ट्रेस की कजिन ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड पर यौन शोषण का आरोप
Published on
Updated on

Ashika Ranganath Cousin Suicide: कन्नड़ एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कजिन ने किया सुसाइड, BF पर यौन शोषण का आरोप कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ के परिवार में एक दुखद घटना हुई है।

उनकी मामा की बेटी अचला (Achala) ने सुसाइड कर लिया है। अचला की उम्र 22 साल थी। बताया जा रहा है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के कारण बेहद परेशान थी, जो कथित तौर पर ड्रग एडिक्ट था और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था।

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट ने लगाई फांसी

आशिका रंगनाथ की ममेरी बहन अचला, हसन की रहने वाली थीं और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थीं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने 22 नवंबर को बेंगलुरु में एक रिश्तेदार के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पुट्टेनहल्ली पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई।

दूर का रिश्तेदार निकला आरोपी बॉयफ्रेंड

अचला पढ़ाई पूरी करने के बाद काम करने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान उनकी दोस्ती अपने दूर के रिश्तेदार मयंक से हुई।

प्यार का झांसा: परिवार का आरोप है कि मयंक ने अचला से प्यार का दिखावा किया और बाद में शादी से पहले उस पर फिजिकल रिलेशनशिप बनाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया

ड्रग एडिक्ट: मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मयंक ड्रग एडिक्ट था। जब अचला ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया, तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा और मानसिक तौर पर परेशान करने लगा। वह अचला को बार-बार फोन करके भी परेशान करता था।

आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्सा

अचला, एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ के मामा की बेटी थीं। उनकी मामी का कहना है कि उनकी बेटी ने लगातार परेशान किए जाने के कारण खुदकुशी कर ली। इस मामले में, अचला के पैरेंट्स ने हसन सिटी पुलिस स्टेशन में मयंक और उसकी मां मैना के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

घरवालों का आरोप है कि पुलिस के पास सबूत होने के 10 दिन बाद भी आरोपी बॉयफ्रेंड को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। अचला के माता-पिता मांग कर रहे हैं कि उनकी बेटी की मौत के लिए जो जिम्मेदार हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कड़ी सजा दी जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com