Asha Parekh Story: जब रोमांटिक सीन से झिझक गए राजेश खन्ना, आशा पारेख ने खोले पुराने राज
Asha Parekh On Rajesh Khanna: म्यूजिक रियलिटी टीवी शो ‘इंडियन आइडल’ के अपकमिंग एपिसोड में अभिनेत्री आशा पारेख दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना से जुड़े किस्से-कहानियों को साझा किया।
- Written By: यति सिंह
आशा पारेख ने किया राजेश खन्ना को याद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Asha Parekh Interview Update: हाल ही में बेहद फेमस म्यूजिकल शो ‘इंडियन आइडल’ में आशा पारेख को गेस्ट के रूप में बुलाया गया। जहां अभिनेत्री आशा पारेख ने दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना से जुड़े किस्से-कहानियों को साझा करते हुए रील लाइफ से जुडें कई राज खोले। अभिनेत्री आशा पारेख ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें आशा पारेख बताती नजर आईं कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में राजेश खन्ना बेहद शर्मीले, शांत और संकोची स्वभाव के थे। हालांकि, समय के साथ दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी।
वहीं शो के दौरान कंटेस्टेंट मिस्सी बसु ने फिल्म ‘बहारों के सपने’ के लोकप्रिय गीत ‘आजा पिया तोहे प्यार दूं’ पर प्रस्तुति देती नजर आईं। इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद आशा पारेख पुरानी यादों में खो गईं और उन्होंने उस दौर का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। आशा पारेख ने आगे बताया कि जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी, तब राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री में नए थे। यह उनके करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक थी और उस समय उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना स्वभाव से काफी झिझकने वाले थे और लोगों से कम बातचीत करते थे।
राजेश खन्ना और आशा पारेख में ऐसे हुई दोस्ती
आशा पारेख ने इसी कड़ी में आगे कहा कि ‘बाद में जब उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कई और फिल्मों में काम किया, तो दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। साथ काम करते-करते वे एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने लगे और सुख-दुख की बातें भी साझा करने लगे’। आशा पारेख ने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि उस समय वे लगातार दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। एक शेड्यूल खत्म होते ही दूसरे सेट पर पहुंचना पड़ता था। ऐसे व्यस्त कार्यक्रम के कारण कलाकारों को काफी थकान भी होती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Hrithik Roshan News: ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट, छात्रों के मुद्दे पर कही बड़ी बात
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
जब राजेश खन्ना ने कहा- ‘अब जाने का वक्त आ गया…’,’काका’ ने मौत से पहले कही थी ऐसी बात, आखिरी शब्द बने अमर
‘अगर शिवांगी जीतेंगी तो हर्षद खुद हट जाएंगे’, राम कपूर ने ‘लॉक अप 2’ में रिश्ते को लेकर दिया बड़ा हिंट
आशा पारेख ने साझा किए मजेदार किस्से
आशा पारेख ने मुस्कुराते हुए एक मजेदार घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक दिन राजेश खन्ना ने उनसे कहा, “आशा जी, आप इतनी जल्दी क्यों आ जाती हैं? आराम से आइए, मैं तो चार बजे से पहले सेट पर नहीं पहुंचूंगा।” यह सुनकर उन्हें खुशी हुई क्योंकि इससे उन्हें भी थोड़ा आराम करने का समय मिल जाता था।
उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना बेहद संवेदनशील इंसान थे। वे अपने जीवन की बातें और अनुभव साझा करते थे। मैं भी उनसे खुलकर बातचीत करती थी। हमारी दोस्ती समय के साथ और मजबूत होती चली गई।
यह भी पढ़ें: KK Career: दिल्ली से मुंबई तक संघर्ष, फिर सफलता की मिसाल बने केके, 53 साल की उम्र में छोड़ गए संगीत की विरासत
‘आजा पिया तोहे प्यार दूं’ में दिखी ये सदाबहार जोड़ी
‘आजा पिया तोहे प्यार दूं’ 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘बहारों के सपने’ का लोकप्रिय गीत है। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी और संगीत आरडी बर्मन ने तैयार किया था जबकि गीत मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था। फिल्म में आशा पारेख और राजेश खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रिलीज के लंबे समय बाद भी यह गीत हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार और लोकप्रिय रोमांटिक गीतों में गिना जाता है।
