तिरंगे में लिपटीं सुरों की मल्लिका…राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार। शिवाजी पार्क में दी जाएगी मुखाग्नि, 82 साल के संगीत सफर का हुआ अंत।
- Written By: सजल रघुवंशी
आशा भोसले (सोर्स- सोशल मीडिया)
Asha Bhosle Last Rite: मशहूर सिंगर आशा भोसले का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। आशा भोसले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इससे पहले उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई।
82 वर्षों के लंबे संगीत करियर में आशा भोसले ने 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत 100 से अधिक पुरस्कार अपने नाम किए। उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
देखें आशा ताई की अंतिम विदाई
आशा भोसले की अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ हुई, सुरों की मल्लिका के अंतिम दर्शन के लिए कई बड़ी हस्तियां भी आई। इसके अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार
मुंबई में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए BMC का बड़ा फैसला, निजी कंपनी पर 1.30 करोड़ खर्च करेगी महानगरपालिका
महाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने पैरों में गिरा युवक, मुंबई के बोरीवली से वायरल हुआ प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: मशहूर सिंगर आशा भोसले का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। pic.twitter.com/xeJRlBByqu — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
भावुक नजर आए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर
अपनी प्रिय गायिका को अंतिम विदाई देने के लिए कई दिग्गज हस्तियां उनके आवास पर पहुंचीं। एआर रहमान, दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख, अभिनेता रितेश देशमुख और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान सचिन तेंदुलकर भावुक नजर आए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वहां मौजूद हर शख्स की आंखों में अपनी पसंदीदा गायिका को खोने का गहरा दुख साफ झलक रहा था।
सचिन तेंदुलकर हुए भावुक
यह भी पढ़ें: राजकीय सम्मान के साथ आज होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, जानें कब और कहां दे सकेंगे अंतिम विदाई
गंगा के महत्व पर थी आशा ताई की आखिरी पोस्ट
आशा जी की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वाराणसी और गंगा के महत्व पर थी, जहां उन्होंने लिखा था—‘जीवन का अर्थ और पृथ्वी पर मेरा उद्देश्य मुझे अब समझ आया है.’ इसके अलावा, ब्रिटिश ग्रुप ‘गोरिल्लाज’ के साथ उनका आखिरी गाना ‘द शैडो लाइट’ हमेशा उनके संगीत प्रेम को याद दिलाता रहेगा.
