Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अक्षय कुमार से लेकर हेमा मालिनी तक, आशा भोसले के निधन से सदमे में इंडस्ट्री, सितारों ने नम आंखों से दी विदाई

Asha Bhosle के निधन से बॉलीवुड और संगीत जगत में शोक की लहर है। अक्षय कुमार, एआर रहमान और हेमा मालिनी सहित कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Apr 12, 2026 | 03:59 PM

आशा भोसले के निधन से सदमे में इंडस्ट्री

Follow Us
Close
Follow Us:

Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। उनके जाने से फिल्म और संगीत इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति हुई है। 90 से अधिक वर्षों तक अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा ताई के निधन पर बॉलीवुड और संगीत जगत के कई बड़े सितारों ने गहरा दुख जताया है।

आशा भोसले के निधन पर हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि आशा ताई अब नहीं रहीं! मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा कि कोई इतनी जिंदादिल इंसान, जिसने अपने गानों में इतनी जान और अंदाज भर दिया था, हमें यूं अकेला छोड़कर चली गईं। यह मेरे लिए खासकर बहुत मुश्किल है, क्योंकि आशा जी के साथ मेरा एक गहरा जज्बाती जुड़ाव था। उन्होंने अपनी अनोखी आवाज और अंदाज से मेरे कई गानों को बेहद मशहूर बना दिया था। लता जी और आशा जी, दोनों के साथ मेरा बहुत ही खास रिश्ता था। फिल्म इंडस्ट्री में मेरी कामयाबी में उन दोनों का योगदान बहुत बड़ा रहा है।

एआर रहमान और अक्षय कुमार ने जताया दुख

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आशा भोसले के निधन पर इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि वे अपनी आवाज और आभा के जरिए हमेशा जीवित रहेंगी। क्या कमाल की कलाकार थीं। अभिनेता अक्षय कुमार ने आशा भोसले के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी।

अनूप जलोटा बोले- एक लीजेंड का अंत हुआ है

मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आशा जी का निधन बहुत दुखद है। एक लीजेंड का अंत हुआ है। उनकी पूरी जिंदगी और उनकी जर्नी हम सबके लिए एक मिसाल है। लता जी और आशा जी दोनों ही एक स्कूल की तरह हैं। ये कभी खत्म नहीं होंगे। इन्होंने अपने पीछे एक पूरी यूनिवर्सिटी छोड़ दी है। जो भी गाना सीखेगा, वो यही सोचेगा कि लता जी जैसा गाऊं या आशा जी जैसा गाऊं।

ये भी पढ़ें- जब रेडियो-दूरदर्शन ने लगाया रोक, ‘दम मारो दम’ पर मचा बवाल, लेकिन अवॉर्ड जीतकर छाईं Asha Bhosle

कल होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर लोअर परेल स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद दादर के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। यही वह स्थान है, जहां लता मंगेशकर को भी अंतिम विदाई दी गई थी। बता दें कि आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाकर भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

Asha bhosle death celebs reaction funeral update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2026 | 03:59 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Asha Bhosle
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Hema Malini

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.