अरविंद अकेला का नया गाना ‘तोहार कातिल बा फिगर’ हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘तोहार कातिल बा फिगर’ 13 जून को रिलीज किया गया, जिसमें उनके साथ कनिष्का नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज होते ही फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अरविंद अकेला का नया गाना ‘तोहार कातिल बा फिगर’ हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
अरविंद अकेला का नया गाना ‘तोहार कातिल बा फिगर’ हुआ रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर अपने फैंस के लिए नया रोमांटिक ट्रैक लेकर आए हैं। उनका नया गाना ‘तोहार कातिल बा फिगर’ 13 जून को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। गाने के रिलीज होते ही फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

दरअसल, इस गाने में अरविंद अकेला के साथ एक्ट्रेस कनिष्का की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी फ्रेश और आकर्षक दिखाई दे रही है। गाने की लोकेशन, कॉस्ट्यूम और कोरियोग्राफी भी काफी शानदार है, जो इसे और भी देखने लायक बनाते हैं।

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज   गाने की खास बात यह है कि इसे खुद अरविंद अकेला ने अपनी आवाज दी है। यह गाना उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा साबित हो रहा है, क्योंकि इसमें उनका एक अलग ही रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। गाने की डायरेक्शन और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी असलम खान ने संभाली है और इसे अमित सिंह ने प्रोड्यूस किया है।

पोस्ट शेयर कर गाने की पहले की गई थी अनाउंसमेंट

गाने की अनाउंसमेंट पहले ही कर दी गई थी। 12 जून को सारेगामा हम भोजपुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का पोस्टर शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। पोस्ट में लिखा गया था, “आ रहा है अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘तोहार कातिल बा फिगर’, जिसमें कनिष्का की जोड़ी बनेगी।” इसके बाद 13 जून को गाने का टीजर रिलीज किया गया और उसी दिन पूरा गाना यूट्यूब पर दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया गया।

आपको बता दें कि अरविंद अकेला ने महज 10 साल की उम्र में सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा था और आज वे भोजपुरी सिनेमा के टॉप गायकों में शुमार हैं। उनके गाने यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज बटोरते हैं और ‘तोहार कातिल बा फिगर’ भी उसी सिलसिले की एक कड़ी बन चुका है। हालांकि, अब यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com