- Hindi News »
- Entertainment »
- Artists Of Rang Jaun Tere Rang Mein Got Colored In The Colors Of Holi
‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ के कलाकार रंग गए होली के रंग में, देखें तस्वीरें
- Written By: उज्वला धारपवार

दंगल टीवी का शो रंग जाऊं तेरे रंग में दर्शकों का बेपनाह प्यार हासिल कर रहा है। ध्रुव और धानी की ज़िंदगी मे जैसे मोड़ आ रहे हैं, शो में भी टर्न ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस शो में होली के सेलेब्रेशन का सीक्वेंस भी नजर आएगा। धानी चौबे का रोल कर रही मेघा रे ने बताया कि शो में नया टर्न आने वाला है। होली के दिन मेरा इस घर मे आखरी दिन होगा। ज़ाहिर सी बात है कि ड्रामा अपने हाई पॉइंट पर होगा। अगर होली में हमें छुट्टी मिली तो परिवार और दोस्तो के साथ जमकर होली मनाऊंगी। ध्रुव पाण्डेय का किरदार अदा कर रहे करम राजपाल ने बताया कि होली कलरफुल त्योहार है हमारे देश का। और सभी रंगों में रंग गए हैं और हमारे शो का नाम भी है रंग जाऊं तेरे रंग में, तो यह परफेक्ट मौका है दूसरों को भी रंगों में रंगने का। शो में काफी टर्न ट्विस्ट आ रहे है। प्यार मोहब्बत नफरत बहुत कुछ है। मैं इस शो के मेकर्स की तारीफ करूंगा जो खूब दिल लगाकर यह शो बना रहे हैं।
काशीनाथ पाण्डेय का किरदार अदा कर रहे सुदेश बेरी ने बताया कि हमारे शो में तो होली का त्योहार आ चुका है यही फर्क होता है रियल और रील लाईफ़ में। ध्रुव के भाई अभिषेक का रोल कर रहे उदित शुक्ला ने बताया कि हम सब बेहद उत्साहित हैं। होलिका जलने के बाद का जो सीक्वेंस है वह बवाल मचाने वाला है जिसमे काफी मसाला और ड्रामा है। यह एपिसोड आपलोग मिस मत करियेगा क्योंकि इस सीक्वेंस के बाद स्टोरी में काफी बदलाव आने वाले हैं। ध्रुव और धानी की ज़िंदगी मे जो कुछ चल रहा है इसी बीच सृष्टि उनकी लाइफ में वापस आना चाहती है। तो सृष्टि किस हद तक जा सकती है। क्या ध्रुव और धानी का रिश्ता बरकरार रह पाएगा? इसके लिए आपको रंग जाऊं तेरे रंग में देखना पड़ेगा। क्योंकि होली वाले दिन 30 दिन कम्प्लीट हो जाएंगे, दर्शकों को याद होगा कि यह सिर्फ 30 दिनों की शादी थी।उसके बाद धानी को अपने घर वापस जाना था।
उदित शुक्ला ने आगे बताया कि मैं रियल लाइफ में भी अभिषेक पाण्डेय ही जैसा हूँ। मैं भी छोटे भाई का बड़ा भाई हूँ और जितना जिम्मेदार इसमे अभिषेक पाण्डेय है, उससे कहीं ज़्यादा जिम्मेदार मैं हूँ। वह जिस तरह पूरी फैमिली को संभाल के रखता है, रियल लाइफ में भी मैं वैसा ही हूं। इस शो के माध्यम से हम यह मैसेज देते हैं कि हर घर मे परेशानी होती है लेकिन उन मुसीबत के दिनों में भी आप परिवार को कैसे संभालते हैं, यही बड़ी बात होती है। हर घर मे कलह होती है, रिश्ते बनते बिगड़ते टूटते है मगर इस शो के परिवार में हम सब रिश्तों को बिखरते नही देते बल्कि रिश्तों को वैल्यू देते हैं। हम रिश्तों को छोड़ेंगे नहीं। सुदेश बेरी के दोस्त मोहन प्यारे का रोल कर रहे अमित घनश्याम ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड

रूपा पांडे का किरदार जी रही उर्वशी उपाध्याय ने बताया कि शो के नाम के अनुसार सभी रंगों में रंगने वाले हैं वही हम किसी के चेहरे का रंग उड़ाने वाले भी हैं। हमारा प्लान सृष्टि को घर मे लाने का है। दो साल के कोरोना काल के बाद हम होली मनाने जा रहे हैं। यह होली हम सब के लिए खास है शो में तो हम रंगों से खेल रहे हैं पर्सनल लाइफ में भी होली पार्टी एन्जॉय करनी है।
Artists of rang jaun tere rang mein got colored in the colors of holi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM










