Arshi Khan Birthday: मॉडलिंग के ऑफर से बदली अर्शी खान की किस्मत, बिग बॉस 11 ने रातोंरात दिलाई घर-घर में पहचान

Arshi Khan Career: अर्शी खान ने फिजियोथेरेपी की पढ़ाई के बाद थिएटर और मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। बिग बॉस 11 ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। वह बिग बॉस 14 में चैलेंजर बनकर नजर आई थीं।
Arshi Khan Career
अर्शी खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अर्शी खान का जन्म 28 नवंबर को भोपाल में हुआ था।

  • उन्होंने फिजियोथेरेपी की पढ़ाई की, लेकिन करियर के लिए एक्टिंग को चुना।

  • बिग बॉस 11 से अर्शी खान को घर-घर में पहचान मिली।

Arshi Khan Birthday Special Story: अर्शी खान का सपना कभी फिजियोथेरेपिस्ट बनने का था, लेकिन अभिनय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें ग्लैमर की दुनिया तक पहुंचा दिया। भोपाल के थिएटर से शुरू हुआ उनका सफर मुंबई तक पहुंचा और बिग बॉस ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। 28 नवंबर को अर्शी खान अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें।

अर्शी खान का जन्म भोपाल के एक पठान परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भोपाल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मायो मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया और फिजियोथेरेपी की पढ़ाई की। हालांकि, पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव अभिनय की तरफ बढ़ने लगा। इसी शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने भोपाल में थिएटर करना शुरू किया। यहां उन्होंने थिएटर निर्देशक एहसान चिश्ती के साथ काम किया और अभिनय की बारीकियां सीखीं।

मॉडलिंग से शुरू हुआ ग्लैमर की दुनिया का सफर

थिएटर में काम करने के बाद अर्शी को मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए काम किया और साल 2014 में 'मिस ग्लोरी अर्थ' जैसी सौंदर्य प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। उन्होंने तमिल फिल्म 'मल्ली मिशतु' और 'द लास्ट एम्परर' जैसी परियोजनाओं में काम किया। बाद में वह 'त्राहिमाम' और 'अंदाज' जैसी फिल्मों से भी जुड़ीं। इसके अलावा पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'नखरे' में भी नजर आईं।

Arshi Khan Career
Diljit Dosanjh Song: बम धमकी के बीच मुंबई में गूंजे दिलजीत दोसांझ के गाने, स्टेज से दिया प्यार का संदेश
Arshi Khan Birthday Story
अर्शी खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

बिग बॉस ने दिलाई घर-घर में पहचान

अर्शी खान की लोकप्रियता में सबसे बड़ा बदलाव साल 2017 में आया, जब उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया। शो में उनका बेबाक अंदाज, मजेदार बातचीत और 'अवाम' वाला तकिया कलाम दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद वह देश में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली मनोरंजन हस्तियों में शामिल हुईं। अर्शी ने 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल', 'विष' और 'इश्क में मरजावां' जैसे टीवी शोज में भी काम किया। इसके अलावा वह 'बिग बॉस 14' में चैलेंजर बनकर दोबारा नजर आईं।

Arshi Khan Birthday
अर्शी खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

राजनीति में भी आजमाया हाथ

मनोरंजन जगत के अलावा अर्शी खान ने राजनीति में भी कदम रखा। साल 2019 के चुनावों के दौरान वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ीं और पार्टी में पद संभाला। हालांकि, बाद में अपने पेशेवर कामकाज का हवाला देते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। इस तरह भोपाल से शुरू हुआ अर्शी खान का सफर थिएटर, मॉडलिंग, फिल्मों और रियलिटी टीवी तक पहुंचा।