Diljit Dosanjh Song: बम धमकी के बीच मुंबई में गूंजे दिलजीत दोसांझ के गाने, स्टेज से दिया प्यार का संदेश

Diljit Dosanjh Bomb Threat: दिलजीत दोसांझ ने मुंबई कॉन्सर्ट में बम धमकियों पर जवाब देते हुए कहा कि मेरी तरफ से सिर्फ प्यार है। कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
Diljit Dosanjh Mumbai Concert
दिलजीत दोसांझ(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिलजीत दोसांझ ने 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में कॉन्सर्ट किया।

  • कार्यक्रम से पहले मुंबई कॉन्सर्ट स्थल और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

  • मुंबई की मेयर रितु तावड़े और म्युनिसिपल कमिश्नर अश्विनी भिड़े को भी धमकी भरा ई-मेल मिला था।

Diljit Dosanjh Concert Threat: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर चर्चा में हैं। इस टूर के तहत वह देश के अलग-अलग शहरों में लाइव कॉन्सर्ट कर रहे हैं। इंदौर और अहमदाबाद के बाद शुक्रवार, 27 नवंबर को दिलजीत ने मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में शानदार परफॉर्मेंस दी। हालांकि, उनका यह कॉन्सर्ट सिर्फ गानों और मस्ती तक सीमित नहीं रहा। कार्यक्रम से पहले मिली बम की धमकियों के बीच दिलजीत ने मंच से ऐसा जवाब दिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

दिलजीत दोसांझ ने साफ कर दिया कि नफरत और धमकियों के बावजूद उनकी तरफ से हमेशा प्यार ही रहेगा। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले मुंबई में कार्यक्रम स्थल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इससे पहले इंदौर में भी उनके कॉन्सर्ट से पहले ई-मेल के जरिए इसी तरह की धमकी दी गई थी। लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद दिलजीत ने मुंबई में अपना कार्यक्रम किया और शानदार परफॉर्मेंस दी।

बम की धमकियों पर दिलजीत ने दिया करारा जवाब

दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट के दौरान इन धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरी तरफ से सिर्फ प्यार है। बाकी, वे बम फेंकने की धमकी दे सकते हैं, लेकिन मेरा दिल प्यार से भरा हुआ है। उनका यह बयान सुनकर वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका समर्थन किया। दिलजीत का यह अंदाज एक बार फिर उनके फैंस को पसंद आया।

Diljit Dosanjh Mumbai Concert
Kumar Sanu 28 Songs: एक दिन में 28 गाने गाने के लिए कुमार सानू ने अपनाई थी ये तरकीब, खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

मेयर और म्युनिसिपल कमिश्नर को भी मिला था धमकी भरा ई-मेल

दरअसल, गुरुवार को मुंबई की मेयर रितु तावड़े और म्युनिसिपल कमिश्नर अश्विनी भिड़े को एक धमकी भरा ई-मेल मिला था। इसमें महालक्ष्मी रेसकोर्स और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।

500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा

दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिस जवान मौजूद रहे। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तलाशी ली। सुरक्षा के मद्देनजर कॉन्सर्ट में बैनर, साइनबोर्ड, झंडे और पोस्टर ले जाने पर भी रोक लगाई गई थी। बता दें कि दिलजीत 15 नवंबर को इंदौर में परफॉर्म कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया। अब मुंबई कॉन्सर्ट में उनका प्यार और शांति का संदेश चर्चा में बना हुआ है।