- Hindi News »
- Entertainment »
- Arshad Warsi Reveals Rejecting Films Due To Co Actors Behaviour In Interview
को-एक्टर्स के बर्ताव से परेशान होकर Arshad Warsi ने छोड़ीं बड़ी फिल्में, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा
Arshad Warsi Films: अरशद वारसी ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कुछ बड़ी फिल्में सिर्फ इसलिए छोड़ दीं क्योंकि को-एक्टर्स का व्यवहार उन्हें पसंद नहीं आया।
- Written By: स्नेहा मौर्या

अरशद वारसी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Arshad Warsi Rejected Movies: बॉलीवुड के दमदार और वर्सेटाइल एक्टर अरशद वारसी एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर अरशद ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को चौंका दिया है। तो चलिए जानते हैं क्या है…
अरशद वारसी ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में कुछ बड़ी फिल्मों को ठुकरा दिया था और इसकी वजह कोई स्क्रिप्ट या रोल नहीं, बल्कि को-एक्टर्स का बर्ताव था। उन्होंने साफ कहा कि उनके लिए काम का माहौल बेहद मायने रखता है और अगर सेट पर सहजता नहीं हो, तो वह ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते।
अरशद वारसी ने किया बड़ा खुलासा
दरअसल, जॉली एलएलबी 3 के दौरान अपने को-स्टार अक्षय कुमार से बातचीत में अरशद ने यह बात साझा की। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए यह बहुत जरूरी होता है कि उसके साथ काम करने वाले लोग उसे कंफर्टेबल महसूस कराएं। जब माहौल पॉजिटिव होता है, तो काम में भी मजा आता है और बेहतर परिणाम सामने आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
अरशद ने आगे बताया कि वह एक-दो बड़ी फिल्में सिर्फ इसलिए छोड़ चुके हैं क्योंकि उन्हें लगा कि वह सामने वाले कलाकार के साथ लंबे समय तक काम नहीं कर पाएंगे। उनका मानना है कि फिल्म बनाना एक टीमवर्क है, जिसमें सभी को करीब एक साल या उससे ज्यादा समय साथ बिताना पड़ता है। ऐसे में अगर टीम में तालमेल न हो, तो काम प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी कलाकार के पास यह विकल्प हो कि वह किसके साथ काम करना चाहता है, तो उसे इस अधिकार का सही इस्तेमाल करना चाहिए। एक अच्छा माहौल न सिर्फ काम को आसान बनाता है, बल्कि पूरी प्रक्रिया को यादगार भी बना देता है।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ पर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन, आदित्य धर को दी चेतावनी, दो कलाकारों की जमकर तारीफ
एक्टर की अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अरशद वारसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अजय देवगन, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें एक बार फिर कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
Arshad warsi reveals rejecting films due to co actors behaviour in interview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














