- Hindi News »
- Entertainment »
- Crime Patrol Actor Nitin Chauhan Passed Away At Age Of 35 Splitsvilla Actor Found Dead In House
क्राइम पेट्रोल के इस स्टार ने दुनिया को कहा अलविदा, टीवी इंडस्ट्री पर टूटा गम का पहाड़
Nitin Chauhan Death: टेलीविजन अभिनेता नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस खबर को सुनते ही टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को झटका लगा है है।
- Written By: निक्की राय

क्राइम पेट्रोल के इस स्टार ने दुनिया को कहा अलविदा (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 5’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘तेरा यार हूं मैं’ जैसे शो में नजर आ चुके टेलीविजन अभिनेता नितिन चौहान की आत्महत्या की दुखद खबर सामने आ रही है। 35 साल की उम्र में मुंबई में उनका निधन हो गया। नितिन के अचानक निधन से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है, कई सहकर्मियों और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर पर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है।
नितिन चौहान ने किया सुसाइड
जानकारी के मुताबिक नितिन ने सुसाइड किया है। उनके निधन से उनके दोस्त भी सदमें में हैं। सुदीप साहिर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रद्धांजलि पोस्ट करते हुए लिखा, “शांति से आराम करो, दोस्त।” नितिन के पिता अपने बेटे का शव लेने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नितिन के दोस्त कुलदीप ने बताया, “हमें आज सुबह पता चला जब उसके पिता और बहन ने हमें फोन करके बताया कि नितिन की मौत हो गई है और उन्होंने बताया कि मौत का कारण आत्महत्या है। हम भी उतने ही सदमे में हैं क्योंकि वह अगले महीने दिल्ली आने वाला था और हमारी योजना खाटू श्याम जी के मंदिर में साथ जाने की थी।”

सम्बंधित ख़बरें
वर्धा से राजनीतिक हमला: भाजपा पर सपकाल का बड़ा आरोप: 21 जगहों पर AIMIM से ‘अप्रत्यक्ष समझौता’
इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर
नासिक: द्वारका सर्कल के पैदल अंडरपास बेकार, करोड़ों की परियोजना अधर में; पैदल मार्ग की अनदेखी
AI Impact Summit: दिल्ली में AI का महाकुंभ आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; पिचाई-ऑल्टमैन समेत जुटेंगे कई दिग्गज
खाटू श्याम मंदिर जाने का था प्लान
कुलदीप ने आगे कहा, “अभी हम उनके परिवार के साथ यहाँ बैठे हैं, उनके पिता उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाने के लिए मुंबई आए हैं। हम भी उनके यहाँ आने का इंतजार कर रहे हैं। अंकल की फ्लाइट रात 10 बजे है, इसलिए सुबह 4-5 बजे तक वे पहुंच जाएंगे। पिछले महीने, नितिन ने राजस्थान जाने की योजना बनाई थी और वह हर कुछ महीनों में यहां आता था। वह हमारी जिंदगी है, उसके साथ हमारी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। हमारी सभी यात्राओं के लिए, नितिन ने सुनिश्चित किया कि वह हमें गाड़ी चलाकर ले जाए और हमें आरामदेह रखे।”
यह भी देखें-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ केस दर्ज करवाना पड़ा सलमान खान को भारी, फिर से मिली जान की धमकी
इन शोज में कर चुके हैं काम
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले नितिन चौहान को पहली बार रियलिटी शो ‘दादागिरी 2’ जीतने के बाद व्यापक पहचान मिली थी। उनकी आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति 2022 में थी। फिलहाल पुलिस उनकी मौत के पीछे की वजह की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर भी नितिन के फैंस एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई इस खबर से हैरान है।
Crime patrol actor nitin chauhan passed away at age of 35 splitsvilla actor found dead in house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा से राजनीतिक हमला: भाजपा पर सपकाल का बड़ा आरोप: 21 जगहों पर AIMIM से ‘अप्रत्यक्ष समझौता’
Feb 16, 2026 | 09:26 AMइस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर
Feb 16, 2026 | 09:13 AMनासिक: द्वारका सर्कल के पैदल अंडरपास बेकार, करोड़ों की परियोजना अधर में; पैदल मार्ग की अनदेखी
Feb 16, 2026 | 09:04 AMAI Impact Summit: दिल्ली में AI का महाकुंभ आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; पिचाई-ऑल्टमैन समेत जुटेंगे कई दिग्गज
Feb 16, 2026 | 09:03 AMChatGPT का काम तमाम! Google Gemini ले आया अपना नया AI टूल, अब स्केच से सीधे बनेगा 3D प्रिंट मॉडल
Feb 16, 2026 | 08:56 AMRice Water for Hair: बस इस तरह इस्तेमाल करें चावल का पानी, 7 दिनों में रुक जाएगा हेयर फॉल!
Feb 16, 2026 | 08:51 AM2012 में टीपू सुल्तान देशभक्त थे, अब धर्मांध कैसे? कांग्रेस का भाजपा पर तीखा पलटवार; बढ़ी सियासी हलचल
Feb 16, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM










