अर्जुन बिजलानी और आकृति नेगी की बहस पर बढ़ा विवाद, एली गोनी ने किया अभिनेता का समर्थन

Arjun Bijlani and Akriti Negi Argument: ‘राइज एंड फॉल’ में अभिनेता अर्जुन बिजलानी और कंटेस्टेंट आकृति नेगी की बहस अब बड़ा विवाद बन गई है। इस मौके पर अर्जुन के दोस्त एली गोनी ने उनका समर्थन किया है।
अर्जुन बिजलानी और आकृति नेगी की बहस पर बढ़ा विवाद, एली गोनी ने किया अभिनेता का समर्थन
अर्जुन बिजलानी और आकृति नेगी की बहस पर बढ़ा विवाद
Published on
Updated on

Rise And Fall Controversy: एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित हो रहा रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इस समय चर्चाओं में बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में अभिनेता अर्जुन बिजलानी और कंटेस्टेंट आकृति नेगी के बीच हुई तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस बहस के बाद नेटिजन्स ने आकृति के व्यवहार की आलोचना की थी, वहीं अब अर्जुन के करीबी दोस्त और टीवी एक्टर एली गोनी भी उनके समर्थन में उतर आए हैं।

एली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की और आकृति के रवैये को निराशाजनक बताया। उन्होंने लिखा कि आज ‘राइज एंड फॉल’ का एक एपिसोड देखा और यह देखकर बहुत निराशा हुई कि आकृति ने अर्जुन बिजलानी के साथ असभ्य व्यवहार किया। अर्जुन वह इंसान हैं, जो सालों से इस इंडस्ट्री में मेहनत कर रहे हैं और सभी का सम्मान अर्जित कर चुके हैं। उनका इस तरह अपमान किया जाना बिल्कुल गलत था।

एली गोनी का रिएक्शन

एली ने आगे लिखा कि तेज आवाज में बोलना या किसी पर हावी होने की कोशिश करना किसी को 'बोल्ड' नहीं बनाता। उन्होंने कहा कि लोग भूल जाते हैं कि ऊंची आवाज में बात करना या असभ्य होना किसी की ताकत नहीं दिखाता। यह सिर्फ आपकी परवरिश को उजागर करता है। सम्मान की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन हर कोई इसे वहन नहीं कर सकता। अर्जुन बिजलानी मेरे भाई हैं, और मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।

एली गोनी के पोस्ट पर फैंस का कॉमेट

एली गोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भी अर्जुन का साथ दिया। कई यूजर्स ने लिखा कि अर्जुन हमेशा से शांत स्वभाव के रहे हैं और शो में उन्होंने किसी के प्रति असम्मान नहीं दिखाया। वहीं कुछ दर्शकों ने यह भी कहा कि रियलिटी शो में बहसें मनोरंजन के लिए होती हैं, लेकिन उसमें मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। इससे पहले मौनी रॉय ने भी अर्जुन के समर्थन में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था।

मौनी रॉय ने कही ये बात

मौनी रॉय ने कहा कि हाय दोस्तों, मैं अपने प्यारे दोस्त अर्जुन बिजलानी के लिए अपील करने आई हूं। जैसा कि आप जानते हैं, वह ‘राइज एंड फॉल’ में हैं और बहुत अच्छा कर रहे हैं। वह हम सभी को गर्व महसूस करा रहे हैं। मैं चाहती हूं कि वह इस शो के विजेता बनें। शो में यह विवादित बहस दर्शकों के बीच बड़ी चर्चा का विषय बन गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में मेकर्स इस विवाद पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या अर्जुन इस नकारात्मक माहौल के बावजूद फिनाले तक पहुंच पाते हैं या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com