Arijit Singh Birthday: रियलिटी शो में फेल बॉलीवुड में पास, विवादों से भरा रहा है अरिजीत सिंह का जीवन

Arijit Singh Birthday Special: अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो से की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली, आज वह बॉलीवुड के जाने पहचाने सिंगर हैं लेकिन उनका व्यक्तिगत जीवन विवादों से घिरा रहा है।
Arijit Singh Birthday Special
संघर्ष और विवादों से भरा रहा है अरिजीत सिंह का जीवन
Published on
Updated on

Arijit Singh Birthday Special: बॉलीवुड में पार्श्व गायकों की भरमार है। हर साल रियलिटी शो से कई नए सिंगर बॉलीवुड के सफर पर निकलते हैं, लेकिन पहचान वही बना पाता है जिसकी गायकी में कोई खास बात होती है। अरिजीत सिंह एक ऐसा ही नाम हैं, जिन्होंने रियलिटी शो से निकलकर बॉलीवुड तक का सफर तय किया और वह आज अपनी बेहतरीन गायकी की वजह से पहचाने जाते हैं, लेकिन उन्हें यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है, इसके लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ। संगीत की शिक्षा उन्हें बचपन से ही मिली क्योंकि उनकी नानी, मां, मौसी और मामा सभी संगीत के क्षेत्र में थे। रियलिटी शो फेम गुरुकुल से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। पहली पत्नी से तलाक, गैंगस्टर रवि पुजारी से धमकी, रिपोर्टर से झगड़ा और सलमान खान से विवाद उनका व्यक्ति का जीवन विवादों से भरा रहा है।

अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो फेम गुरुकुल से की, लेकिन वह शो के विनर नहीं बन पाए, उन्होंने शो में छठा स्थान हासिल किया। रियलिटी शो में उनकी को-कंटेस्टेंट रही रूपरेखा बनर्जी के साथ 2013 में अरिजीत सिंह की शादी हुई थी, लेकिन यह शादी टिक नहीं पाई और कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद साल 2014 में ही अरिजीत सिंह ने कोयल रॉय से शादी की। कोयल रॉय भी तलाकशुदा थी और उनकी एक बच्ची भी थी।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरिजीत सिंह का परिवार संगीत से जुड़ा हुआ था। अरिजीत सिंह की नानी, मां, मौसी और मामा सभी संगीत जगत से जुड़े हुए थे, ऐसे में उन्हें संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपने घर में ही मिली। उन्होंने गुरु राजेंद्र प्रसाद हजारी के पास शास्त्रीय संगीत की तालीम ली। 18 साल की उम्र में साल 2005 में उन्होंने रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लिया था। वो शो में भले ही छठे स्थान पर रहे हो लेकिन संजय लीला भंसाली ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया और उन्हें अपनी फिल्म सांवरिया में गाना गाने का मौका दिया। यहीं से उनके बॉलीवुड के सफर की शुरुआत हुई। अरिजीत सिंह को लोकप्रियता आशिकी 2 और मर्डर 2 फिल्म के गानों से मिली।

साल 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान वह रिपोर्टर पर भड़क गए थे। विवाद बढ़ने पर इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। साल 2015 में गैंगस्टर रवि पुजारी की तरफ से अरिजीत सिंह को धमकी भरा फोन आया था। उनसे 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। लेकिन इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में नहीं की। इसके अलावा एक इवेंट के दौरान अरिजीत सिंह ने सलमान खान को भला बुरा कह दिया था। जिसके कारण सलमान खान नाराज हो गए थे और सलमान खान ने सुल्तान फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया अरिजीत सिंह का गाना फिल्म से हटवा दिया था, हालांकि अरिजीत सिंह ने इस मामले में सलमान खान से माफी मांग ली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com