Arbaaz Khan Second Wife Sshura Khan Are Pregnant Truth About Viral Video
Sshura Khan Pregnant: क्या मां बनने वाली हैं अरबाज की दूसरी पत्नी शूरा खान! वायरल वीडियो से फैंस को मिला बड़ा हिंट
बीते दिन सलमान खान के घर ईद की पार्टी रखी गई। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा उनके भाई अरबाज खान और पत्नी शूरा खान भी पहुंचीं। इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शूरा प्रेग्नेंट हैं।
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान के भाई अरबाज खान अक्सर अपनी पत्नी शूरा के स्पॉट किए जाते हैं और फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती हैं। लेकिन इसी बीच दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस की दूसरी पत्नी यानी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, बीते दिन सलमान खान ने एक शानदार ईद पार्टी रखी। जिसमें कई बड़े सेलेब्स पहुंचे। वहीं एक्टर के भाई अरबाज खान भी अपनी वाइफ शूरा खान के साथ पार्टी में पहुंचे। लेकिन दोनों ने एकसाथ रेड कार्पेट पर पोज नहीं दिया। ऐसे में हर कोई ये अंदाजा लगा रहा है कि शायद शूरा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर किलकारी गूंजने वाली हैं।
वीडियो देख फैंस ने लगाया कयास
हालांकि, अब जो तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनमें से कुछ तस्वीरों अरबाज खान अपनी वाइफ के साथ एंट्री लेते दिखे. लेकिन दोनों पोज के लिए नहीं रूके बल्कि एक्टर ने शूरा को अंदर भेज दिया। वहीं शूरा खान को अंदर भेजने के बाद अरबाज अकेले रेड कार्पेट पर मीडिया को पोज देने आए।
ऐसे में फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि शूरा प्रेग्नेंट हैं। इसलिए उन्होंने कोई पोज नहीं दिया। इसके अलावा ईद पार्टी में शूरा का शरारा सूट के नीचे शूज पहनना भी उनकी प्रेग्नेंसी का एक बड़ा हिंट था। लेकिन अभी तक इसपर कपल ने कोई ऑफिशियल अनाउंटसमेंट नहीं की है।
साल 2023 कपल ने रचाई थी शादी
आपको बता दें, अरबाज खान ने साल 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह किया था। दोनों का निकाह अर्पिता खान के घर पर हुआ था। जिसमें पूरी खान फैमिली पहुंची थी। शूरा की जहां ये पहली शादी थी। वहीं अरबाज दूसरी बार दूल्हा बने थे। इससे पहले एक्टर ने मलाइका अरोड़ा संग शादी रचाई थी।
लेकिन दोनों शादी के बाद कई साल साथ रहे और एक बेटे अरहान खान के पेरेंट्स बने। हालांकि, फिर कुछ साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। वहीं मलाइका से तालक के बाद एक्टर ने शूरा खान से शादी कर ली और अब ये कपल हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
Arbaaz khan second wife sshura khan are pregnant truth about viral video