मालदीव में बोल्ड हुईं अनुष्का शर्मा, ऑरेंज कलर की बिकिनी में कुछ यूं आई नजर
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और फैंस उन्हें देखना पसंद करते हैं। इन दिनों पति विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका (Vamika) के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री अपने परिवार के साथ शानदार समय बिता रही है। अनुष्का आए दिन इसकी झलक तस्वीरों के जरिए शेयर करती दिखाई देती हैं। आज अभिनेत्री ने स्विमसूट में अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा की है।
अनुष्का शर्मा इन तस्वीरों में ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी दिखाई दे रही हैं। इस बिकिनी के साथ अभिनेत्री ने ऑरेंज कलर का ही टैसल्स लिया हुआ है। इस दौरान वह टोपी भी पहनी दिखाई दी। अगली तस्वीर में वह एक बार फिर से एक चमकदार मुस्कान के साथ कैमरे के सामने खड़ा देखा। अनुष्का ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘अपनी खुद की फोटो लेने का नतीजा’।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का जिन्हें आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में कैटरीना कैफ और शाहरुख खान के साथ देखा गया था, चकड़ा एक्सप्रेस के साथ वापसी कर रही हैं।
