अनुराग कश्यप के मुंह पर कालिख पोतने वाले को एक लाख का इनाम! गुस्साए संगठन का ऐलान

Anurag Kashyap Controversy: अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण जाति का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। एक जातिगत संगठन ने अनुराग कश्यप के मुंह पर कालिख पोतने वाले को एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
Anurag Kashyap Controversy 1 Lakh Prize Announced to blacken on Director face
Anurag Kashyap के मुंह पर कालिख पोतने वाले को एक लाख का इनाम!
Published on
Updated on

Anurag Kashyap Controversy: अनुराग कश्यप ने पहले फिल्म पर लगी रोक को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी, जिसमें उन्होंने ब्राह्मण जाति का जिक्र किया था। मामला यहां तक तो ठीक था, लेकिन उन्हें आए कमेंट्स पर उन्होंने जो प्रतिक्रिया दी उसके बाद यह मामला विवादों में घिर गया। ब्राह्मण जाति पर अनुराग कश्यप ने कथित तौर पर पेशाब करने की बात कह दी थी। उसके बाद ब्राह्मण वर्ग के लोग उनसे नाराज हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कुछ जातिगत संगठनों ने अनुराग कश्यप का विरोध शुरू कर दिया है। एक संगठन ने ऐलान किया है कि उनके चेहरे पर कालिख पोतने वाले को एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इतना ही नहीं उनके मुंबई और कोच्चि स्थित घरों को निगरानी पर रखा गया है।

अमर उजाला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अनुराग कश्यप के खिलाफ एक संगठन में उनके चेहरे पर कालिख पोतने वाले को एक लाख रुपया देने का ऐलान किया है। अनुराग कश्यप के बारे में बात करें तो वह बॉलीवुड की लोकप्रिय निर्देशकों में से एक है। लेकिन फिलहाल उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली है और वह साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई को भी अलविदा कहा है।

ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी को लेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। दरअसल अनुराग कश्यप ने फुले फिल्म पर लगी रोक को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। इसके लिए उन्होंने ब्राह्मण समुदाय को जिम्मेदार ठहराया था। क्योंकि फुले फिल्म को लेकर ब्राह्मण समुदाय में विरोध प्रदर्शन किया था। जिस वजह से फिल्म पर रोक लगाई गई। अनुराग कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पर जब ब्राह्मणों को लेकर टिप्पणी की तो ब्राह्मण समाज उनके खिलाफ हो गया और कमेंट सेक्शन में उन्हें भला बुरा कहा जाने लगा। इस पर अनुराग कश्यप ने भी बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी थी और ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, उसी के बाद से बवाल मचा हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com