शारदा सिन्हा के गीतों के बीच आज भी गूंजता है अनुराधा पौडवाल का यह गीत, सुबह के अर्घ्य पर गूंजते हैं बोल

Anuradha Paudwal Chhath Song: महापर्व छठ पूजा के दौरान सुबह के अर्घ्य पर अनुराधा पौडवाल का 28 साल पुराना गीत 'निंदिया के मातल देव' आज भी हर छठ घाट और घर में गूंजता है।
Anuradha Paudwal Chhath Song
अनुराधा पौडवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अनुराधा पौडवाल का छठ गीत 'निंदिया के मातल देव' साल 1998 में रिलीज हुआ था।

  • अनुराधा पौडवाल का यह गीत 'छठी मइया हमार' एल्बम का हिस्सा है।

  • संगीतकार सुनील छैला बिहारी ने इस पारंपरिक गाने को संगीत से सजाया था।

  • करीब 28 साल बाद भी सुबह के अर्घ्य के दौरान यह गीत खूब सुना जाता है।

Chhath Song Nindiya Ke Maatal Dev: छठ के मौके पर फेमस गायकों और कलाकारों ने अपनी आवाज से इस पर्व को सजाया है, लेकिन दिग्गज सिंगर अनुराधा पौडवाल द्वारा गाए गए छठ गीत की बात ही कुछ और है।

आज से करीब 28 साल पहले उनकी सुरीली आवाज में रिकॉर्ड हुआ एक पारंपरिक सॉन्ग आज भी उतना ही ताजा और पॉपुलर बना हुआ है। सुबह के अर्घ्य के समय जब व्रती महिलाएं पानी में खड़ी होकर सूर्य देव का इंतजार करती हैं, तो उनकी जुबान पर यही इमोशनल गीत होता है।

90 के दशक में रचा गया था यह म्यूजिक का जादू

साल 1998 में रिलीज हुआ 'निंदिया के मातल देव' आज भी बेस्ट छठ गीतों की लिस्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बनाए हुए है। उस दौर में अनुराधा पौडवाल भक्ति म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम थीं जिनकी आवाज हर घर में गूंजती थी।

उन्होंने इस पारंपरिक भोजपुरी लोकगायन को इतनी सादगी और गहराई के साथ गाया कि यह सीधे सुनने वालों के दिलों में उतर गया। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी मधुर धुन और इसके दिल को छू लेने वाले बोल हैं, जो आज भी श्रोताओं को अपनी संस्कृति से जोड़े रखते हैं।

सूर्य भगवान को जगाने की अनोखी पुकार

इस गाने के शब्दों में छठ पूजा की मुश्किल साधना और अटूट आस्था की अद्भुत झलक साफ दिखाई देती है। महापर्व के चौथे दिन सुबह के अर्घ्य के समय निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं इस गाने के जरिए से भगवान भास्कर से जल्दी जागने की विनती करती हैं।

गाने का मूल भाव यह है कि हे सूर्य देव, अब अपनी गहरी नींद से जाग जाइए, क्योंकि घाट पर आपके भक्त हाथ जोड़े आपको अर्घ्य देने के लिए उत्सुक हैं।

Anuradha Paudwal Chhath Song
पवन सिंह का नया छठ गीत 'होई गईलें भोर' रिलीज, यूट्यूब पर मची धूम और फैंस का उमड़ा सैलाब, देखें वीडियो

छठ के लोकगीत को संगीतकार ने दी थी अमर पहचान

इस कालजयी रचना को 'छठी मइया हमार' एल्बम के लिए बेहद बारीकी से तैयार किया गया था। पारंपरिक लोकगीत की जड़ों से जुड़े इस गाने को फेमस संगीतकार सुनील छैला बिहारी ने अपनी बेहतरीन धुनों से सजाया था।

अनुराधा पौडवाल की सुरीली गायकी और इस शानदार म्यूजिक के तालमेल ने इसे हमेशा के लिए अमर कर दिया। आधुनिक युग और यूट्यूब के इस दौर में भी इस गीत की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है, और इसे अब तक 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।