Anupamaa Spoiler: पाखी को मिला धोखा, दिवाकर निकला करण, अनुपमा का मिशन होगा तेज

Anupama Update: अनुपमा दिवाकर की सच्चाई उजागर करेगी, जो पाखी को धोखा दे रहा है और पहले से शादीशुदा है। राही प्रेम के करीब आती नजर आएगी। टीना-अर्जुन को सबक सिखाने के लिए अनुपमा प्लान तैयार कर चुकी है।
Anupama spoiler Upcoming Twist Divakar truth Pakhi cheated Rahi Prem love story Tina Arjun drama
अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Anupama Spoiler: टीवी शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। सीरियल में अब रिश्तों की सच्चाई और धोखे का बड़ा खुलासा होने वाला है। अनुपमा और बापूजी एक नए मिशन पर निकल चुके हैं और उन्होंने अपना हुलिया बदलकर टीना के घर एंट्री कर ली है। दरअसल, टीना अपनी सास के साथ बुरा व्यवहार कर रही है और उसका पति अर्जुन भी इस गलत रवैये में उसका साथ दे रहा है। ऐसे में अनुपमा ने ठान लिया है कि वह रवींद्र की पत्नी को इंसाफ दिलाकर रहेगी।

अनुपमा टीना को उसकी हरकतों का सबक सिखाने के लिए हर मौके पर उसे टोकती और समझाती नजर आएगी। टीना और अर्जुन को लगता है कि अनुपमा और बापूजी के पास काफी संपत्ति है, जिसके लालच में वे उनके सामने सीधा व्यवहार करने लगते हैं और रवींद्र की पत्नी को इज्जत देने लगते हैं। इसी बीच कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आता है। अनुपमा को पता चलता है कि दिवाकर दिल्ली में है और वह पाखी को धोखा दे रहा है। वह बापूजी से अपनी शंका साझा करती है, लेकिन उन्हें लगता है कि यह सिर्फ उसका वहम है। हालांकि सच्चाई कुछ और ही है।

दिवाकर पहले से है शादीशुदा

दिवाकर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। उसका असली नाम करण है और वह नाम बदलकर अहमदाबाद में नौकरी कर रहा है। ईशानी अनुपमा को फोन कर बताती है कि उसकी मां ने उसके सारे पैसे डूबो दिए हैं और दिवाकर की हरकतों के बारे में भी सच सामने आता है। अब जल्द ही अनुपमा का सामना दिवाकर से होगा और वह उसकी असलियत सबके सामने लाने के लिए तैयार है।

कोठारी हाउस में होगा वेलेंटाइन डे का जश्न

दूसरी तरफ कोठारी हाउस में वेलेंटाइन डे का जश्न चल रहा है। प्रेम, राजा और अंश मिलकर परी, राही और प्रार्थना को सरप्राइज देते हैं। रोमांटिक डांस के बीच राही प्रेम के प्यार में खोती नजर आती है। वहीं माही और गौतम यह सब देखकर जलन महसूस करते हैं और दोनों के बीच बहस हो जाती है। आने वाले एपिसोड्स में रिश्तों की उलझनें और गहराने वाली हैं। अब देखना होगा कि अनुपमा दिवाकर की सच्चाई कैसे उजागर करती है और राही-प्रेम की लव स्टोरी किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com