Anupama Spoiler: जयु की बिगड़ती हालत से टूटी अनुपमा, वसुंधरा ने गौतम के खिलाफ खोला मोर्चा

Anupama Twist: अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। जयु की हालत बिगड़ने से अनुपमा टूट जाती है, वहीं रोजी साजिश रचती है। वसुंधरा गौतम पर आरोप लगाती है और राही उसे कोर्ट ले जाने का फैसला करती है।
anupama spoiler rahi gautam court drama twist upcoming episode
अनुपमा स्पॉइलर (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Anupama Upcoming Episode: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। आने वाले एपिसोड में कहानी एक बार फिर बड़ा मोड़ लेने वाली है, जहां रिश्तों में दरार, साजिश और भावनात्मक उथल-पुथल देखने को मिलेगी। कहानी में सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब जयु की हालत अचानक बिगड़ जाती है।

धूल की वजह से जयु की तबीयत खराब हो जाती है, जिसके बाद दिग्विजय और अनुपमा उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाते हैं। अस्पताल में जयु की हालत देखकर अनुपमा खुद को संभाल नहीं पाती और भावुक होकर रो पड़ती है। जयु की हालत देखकर दिग्विजय को अपनी बेटी की याद आ जाती है। उसकी आंखों के सामने वो दर्दनाक पल ताजा हो जाता है, जब इलाज के दौरान उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया था। यह याद उसे अंदर तक तोड़ देती है और वह अकेले में आंसू बहाता नजर आता है। यही दर्द उसे अनुपमा की मदद करने के लिए प्रेरित करता है।

रोजी की साजिश, डॉक्टर बनकर दी धमकी

इसी बीच कहानी में एक नया खलनायक मोड़ आता है। रोजी, जयु को चुप रखने के लिए डॉक्टर का भेष बनाकर अस्पताल पहुंचती है। वह उसे धमकी देती है कि अगर उसने अनुपमा को सच्चाई बताई, तो उसे भी कैद कर लिया जाएगा। यह सीन कहानी में सस्पेंस और खतरे को और बढ़ा देता है। दूसरी तरफ, जयु के गायब होने के बाद वसुंधरा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह पूरे परिवार के सामने गौतम पर आरोप लगाती है, जिसके बाद घर में तनाव का माहौल बन जाता है।

राही का बड़ा कदम

राही भी अब चुप बैठने के मूड में नहीं है। वह साफ तौर पर कह देती है कि वह गौतम को कोर्ट में घसीटेगी और उसे उसकी लापरवाही की सजा दिलवाएगी। यह फैसला आने वाले एपिसोड्स में बड़ा ड्रामा खड़ा कर सकता है। कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब वसुंधरा राही को नौकरी छोड़ने का आदेश देती है। लेकिन राही इस बार झुकने के बजाय खुलकर विरोध करती है और अपने फैसले पर अड़ी रहती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राही सच में गौतम के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू करेगी और क्या जयु सच सामने ला पाएगी। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com