-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupama Spoiler Anil Questions His Blood Vasundhara Truth Twist
Anupama Spoiler: अनुपमा में बड़ा धमाका, अनिल ने उठाया अपने ही खून पर सवाल, वसुंधरा को सुनाई खरी-खोटी
- Written By: सोनाली झा
Anupama Twist: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अनिल वसुंधरा पर भड़ककर अपने ही खून पर सवाल उठाएगा। वहीं अनुपमा पैसों के लिए लोगों के घर खाना बनाने को मजबूर होगी।

अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Anupama Latest Episode Update: टीवी का लोकप्रिय शो अनुपमा इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामा की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स कहानी में ऐसे मोड़ ला रहे हैं, जो दर्शकों को हर एपिसोड के साथ बांधे रखते हैं। आने वाले एपिसोड में भी कई चौंकाने वाले खुलासे होने वाले हैं, जिससे कहानी में बड़ा भूचाल आने की संभावना है।
आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अनुपमा की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो जाती है। उसके पास पैसे खत्म हो जाते हैं और उसे अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। मजबूरी में अनुपमा लोगों के घर जाकर खाना बनाने का फैसला करती है ताकि किसी तरह अपना गुजारा कर सके। काम पर जाने से पहले अनुपमा दिग्विजय के लिए दाल-चावल बनाती है।
प्रेम और राही के बीच दूरी बढ़ाएगी प्रेरणा
कहानी में एक और दिलचस्प मोड़ तब आएगा जब प्रेरणा प्रेम और राही के रिश्ते में दरार डालने की कोशिश करेगी। प्रेरणा दोनों के लिए कई महंगे तोहफे खरीदती है और धीरे-धीरे प्रेम को अपने प्रभाव में लेने लगती है। प्रेम को यह एहसास भी नहीं होगा कि कब प्रेरणा ने उसके और राही के बीच गलतफहमियां पैदा कर दी हैं। इससे दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Rashami Desai Career: उतरन की तपस्या से घर-घर में छाईं रश्मि देसाई, भोजपुरी से बॉलीवुड तक छोड़ी छाप
Birthday Special: डिप्रेशन, हैरेसमेंट और फिर शानदार ट्रांसफॉर्मेशन! शमा सिकंदर ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
अनिल और वसुंधरा के बीच बड़ा टकराव
दूसरी तरफ घर में भी माहौल काफी गर्म रहने वाला है। वसुंधरा पूरे परिवार के सामने गौतम की तारीफ करती नजर आएगी। यह बात अनिल को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी और वह गुस्से में अपनी मां से बहस करने लगेगा। अनिल का गुस्सा इतना बढ़ जाएगा कि वह कह देगा कि शायद वह वसुंधरा का सगा बेटा ही नहीं है। यह सुनकर वसुंधरा को बड़ा झटका लगेगा।
गौतम भड़काएगा वसुंधरा को
अनिल अपनी मां पर दोहरे व्यवहार का आरोप लगाएगा और कहेगा कि वह खुद ऑफिस संभालती हैं। अनिल के साथ हुए झगड़े के बाद वसुंधरा काफी परेशान हो जाएगी। इसी मौके का फायदा उठाते हुए गौतम उसके कान भरने की कोशिश करेगा। गौतम वसुंधरा से कहेगा कि अनिल पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि वह पहले भी बिजनेस को नुकसान पहुंचा चुका है। इससे परिवार के भीतर तनाव और बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- क्यों नहीं बेच सकते विजेता अपनी ऑस्कर ट्रॉफी? जानें क्या है इसका सख्त नियम
दिग्विजय के गुस्से का शिकार बनेगी अनुपमा
उधर अनुपमा काम की वजह से समय पर घर नहीं लौट पाएगी। देर से आने पर दिग्विजय का गुस्सा उस पर फूट पड़ेगा। इस दौरान अनुपमा को अचानक अपने पुराने दिनों और अनुज की याद आ जाएगी। अनुज को याद करते हुए अनुपमा भावुक हो जाएगी और उसकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में अनुपमा अपने संघर्षों से कैसे बाहर निकलती है और परिवार में चल रहे विवाद किस दिशा में जाते हैं।
Anupama spoiler anil questions his blood vasundhara truth twist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
Aug 04, 2026 | 09:43 AMNavabharat Nishanebaaz: दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, वोट चोरी का आरोप कितना सच्चा
Aug 04, 2026 | 09:35 AMदतिया उपचुनाव जीत पर देवरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस
Aug 04, 2026 | 09:34 AMकर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक
Aug 04, 2026 | 09:28 AMSpider-Man 4 Collection Day 5: पहले सोमवार भी नहीं थमा तूफान, 300 करोड़ क्लब में एंट्री से बस दो कदम दूर
Aug 04, 2026 | 09:28 AMGen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 09:27 AMईरान के सामने आखिरी मौका; ट्रंप का बड़ा अल्टीमेटम- परमाणु समझौते पर अब फैसला करो, वरना…
Aug 04, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














