-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupam Kher Learn Swimming At The Age Of 68 For The Film Vijay 69
68 की उम्र में सीखी स्विमिंग, तुड़वाया कंधा तब बनी है अनुपम खेर की ‘विजय 69’
- Written By: अनिल सिंह
फिल्म 'विजय 69' को लेकर अनुपम खेर ने नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की और भरोसा जताया कि इसी तरह से अगले कई बरस तक काम करते नजर आएंगे। पेश है एक्टर से हुई बातचीत के कुछ अंश...

मैंने अपनी पहली फिल्म से खुद को चैलेंज करना शुरू कर दिया था: अनुपम खेर
मुंबई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सिनेमा जगत में अपने 40 वर्ष पूरे कर चुके हैं। 68 वर्ष की उम्र में भी अभिनेता लगातार काम कर रहे हैं। वे जल्द ही नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स की साझेदारी में बनी फिल्म ‘विजय 69’ में नजर आएंगे। एक्टर ने अपनी इस ढेर सारी बातें की है।
अनुपम खेर ने बताया, मुझे खुशी है इस बात को लेकर कि दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। हालांकि ये कहकर मैं उन बड़ी फिल्मों को कम नहीं आंक रहा। आप कितनी भी बड़ी फिल्म बना लो अगर उसकी कहानी दर्शकों के दिलों को नहीं छूती है तो उसका उपयोग नहीं। ‘विजय 69’ में कहानी, एंटरटेनमेंट, जज्बात, कॉमेडी ये सभी चीजें हैं जो इसे एक अच्छी फिल्म बनाती है। अगर किसी फिल्म के चलते दर्शक के रवैये में थोड़ा भी सकारात्मक बदलाव आता है तो ये उस सिनेमा की जीत है।
ये भी पढ़ें- रात के अंधेरे में बिस्तर पर अविनाश की बाहों में लिपटी एलिस कौशिक…
सम्बंधित ख़बरें
Assam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
GEN-Z ट्रेंड में रंगे अनुपम खेर, वायरल छात्र प्रदर्शन वाली रील को बोमन ईरानी और रणवीर शौरी संग किया रीक्रिएट
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कौन बने हैं जटायू? अमिताभ नहीं, इस दिग्गज स्टार की हुई एंट्री, जानिए पूरी डिटेल
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
अनुपम खेर ने कहा, हमारी कोशिश यही होती है कि जितने समय तक आप फिल्म देख रहे हैं, हम आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस दे। अगर आपसे पूछा जाए कि आपको कौनसी फिल्में पसंद हैं तो आप उन फिल्मों का नाम नहीं लेंगे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की बल्कि उन फिल्मों का नाम लेंगे जिसने आपके दिल को छुआ है। इसके विपरीत अगर आप देखे तो कई दफा ऐसा होता है जब कोई बड़ी फिल्म चलती है तो उससे हुए फायदे से छोटी फिल्में बनाने में भी मदद मिलती है।
आप ने इस उम्र में ऐसा किरदार चुना, क्या आप खुद को चैलेंज करना चाहते थे
मैंने अपनी पहली फिल्म से खुद को चैलेंज करना शुरू कर दिया था जब मैंने फिल्म ‘सारांश’ में एक 65 साल के बूढ़े का रोल किया था। तो एक मंझे हुए और पढ़े लिखे एक्टर का काम है खुद को चैलेंज करते रहना। अगर जिंदगी में आप कुछ पाना चाहते हैं तो बिना चैलेंज के कुछ भी नहीं होता है। एक व्यक्ति अगर बार बार लास्ट आ रहा है तो जब तक वो खुद को चैलेंज नहीं करेगा वो फर्स्ट नहीं आ पाएगा। अगर मैं अपनी छाप छोड़ना चाहता हूं तो मुझे खुद को चुनौती देते रहना होगा। ‘विजय 69’ में मैंने 68 साल की उम्र में स्विमिंग सीखी जबकि मुझे नहीं आता था तैरना। मैंने सोचा कि अगर मैं तैरना नहीं सीखूंगा तो मैं कैसे फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय कर पाऊंगा। मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया और तय किया कि मैं इसे सीखूंगा।
शोल्डर डिसलोकेट होने के बावजूद की शूटिंग, कहां से मिलती है प्रेरणा
मैं चाहता था कि समय से ये शूटिंग पूरी हो जाए। अगर मैं ये कमिटमेंट पूरा न करता तो शायद आप आज मुझसे ये सवाल न पूछ पाते (हंसते हुए), कुछ हासिल करने के लिए कुछ खोना पड़ता है। हां मेरे कंधे पर चोट आई थी लेकिन मैंने सोचा कि अगर मैं काम जारी नहीं रखूंगा तो प्रोडक्शन का बड़ा नुकसान हो जाएगा तो मैंने सोचा अभी 2 घंटे का काम बस और बचा हुआ है क्यों न मैं थोड़ा देर अपना दर्द और बर्दाश्त कर लूं। लेकिन अपना काम करने के बाद जो संतुष्टि मुझे मिली उसे मैं बता नहीं सकता।
आपकी मां ने इस फिल्म का ट्रेलर देखा था, उनका क्या रिएक्शन था
जब मेरी मां ने इस फिल्म का ट्रेलर देखा तो उन्होंने मुझसे कहा ‘तू पागल है, तू कुछ भी कर सकता है। उन्हें अच्छा लगता है जब मैं तरह-तरह के रोल्स करता रहता हूं। वो कभी मुझमें बुराई नहीं देखती हैं क्योंकि मैं तो उनका बेटा हूं और मैं उनके लिए 68 का व्यक्ति नहीं बल्कि 18 साल का लड़का हूं।
Anupam kher learn swimming at the age of 68 for the film vijay 69
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
Aug 09, 2026 | 04:34 PMनशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PMवाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
Aug 09, 2026 | 04:25 PMमिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Aug 09, 2026 | 04:22 PMदेवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMअमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














