अनुपम खेर ने सूरज बड़जात्या को बताया संस्कृति का ब्रांड एंबेसडर, राजश्री प्रोडक्शन की तारीफ में कही ये बात

Anupam Kher News: ये प्रेम मोल लिया की रिलीज के मौके पर अनुपम खेर ने सूरज बड़जात्या और राजश्री प्रोडक्शन की तारीफ की। उन्होंने सरकार से प्रोडक्शन हाउस के सम्मान में डाक टिकट जारी करने की मांग की।
Anupam Kher Yeh Prem Mol Liya
एक्टर अनुपम खेर (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अनुपम खेर ने राजश्री प्रोडक्शन को बताया अपना परिवार

  • सारांश से मिला था पहला मौका, सूरज बड़जात्या की जमकर की तारीफ

  • 15 अगस्त को राजश्री प्रोडक्शन के नाम डाक टिकट जारी करने की मांग की

Anupam Kher On Rajshri Production: नदिया के पार, हम आपके हैं कौन और विवाह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले राजश्री प्रोडक्शन की नई फिल्म ये प्रेम मोल लिया बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

ये प्रेम मोल लिया का डायरेक्शन लेजेंडरी डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने किया है। इस फिल्म के रिलीज के मौके पर दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने सूरज बड़जात्या और पूरे राजश्री प्रोडक्शन हाउस की जमकर तारीफ की है।

अनुपम खेर ने याद किया सारांश का दौर

एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आज हमारी फिल्म रिलीज हो रही है। कुछ लोग सोच सकते हैं कि ये अनुपम खेर सूरज बड़जात्या के लिए इतनी वीडियो क्यों बनाता है।

तो एक बार फिर से बताता हूं कि मेरे माता-पिता ने मुझे बताया था कि जिन लोगों ने जिंदगी में आपको पहला मौका दिया हो। तो उनके लिए जब भी खड़े होने का मौका आए, तो अकेले फौज की तरह खड़े हो जाना। सूरज बड़जात्या के परिवार में उनके पिताजी राज बाबू, कमल बाबू, अजीत बाबू और राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने मुझे पहली फिल्म सारांश दी थी।

राजश्री प्रोडक्शन को बताया परिवार

एक्टर अनुपम खेर ने आगे कहा कि मैं राजश्री को अपने परिवार की तरह की मानता हूं और अपने परिवार की फिल्म रिलीज हुई है, तो वीडियो तो बनाना बनता ही है। यह तो मेरा छोटा- सा योगदान है। सूरज मैं आपको फिर से कह रहा हूं कि आज से बहुत साल बाद आपके नाम का नेशनल म्यूजियम होगा। वहां पर लोग अपने बच्चों को लेकर आएंगे और कहेंगे कि देखो यह वो परिवार है, जिन्होंने अपनी फिल्मों में हमारे रिश्तों, परिवारों, त्योंहारों और परंपराओं को इतने प्यार से जिंदा रखा है। मेरे लिए आप हमारी संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर हैं।

Anupam Kher Yeh Prem Mol Liya
Panchayat Season 5: रिलीज हुआ होली सॉन्ग रंग डाली रे, प्रधान जी-सचिव जी और रिंकी ने लूटी महफिल

अनुपम खेर ने सरकार से की विशेष मांग

एक्टर अनुपम खेर केंद्र सरकार से विशेष मांग की है। जिसमें सरकार से मांग की कि 15 अगस्त को राजश्री प्रोडक्शन को एक डाक टिकट दिया जाए। एक्चर का कहना है कि राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है।