- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupam Kher And Vivek Oberoi Supports Vikram Misri As He Gets Trolled After Operation Sindoor
Vikram Misri: विक्रम मिसरी सम्मान के हकदार हैं अपमान के नहीं, ट्रोल करने वालों पर भड़का बॉलीवुड
Vikram Misri: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद भारतीय विदेश सचिव 'विक्रम मिसरी' को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। अब बॉलीवुड कलाकार विदेश सचिव के सपोर्ट में उतर आए हैं।
- Written By: अनिल सिंह

विक्रम मिसरी की समर्थन में उतरा बॉलीवुड
Anupam Kher And Vivek Oberoi Supports Vikram Misri: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का ऐलान भारत के कई लोगों को हजम नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर यूजर्स युद्ध की इच्छा रखे हुए थे। कुछ यूजर्स सीजफायर के ऐलान के बाद बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। विदेश सचिव ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया था और बताया था कि अमेरिका मध्यस्थता में दोनों देश ने ये फैसला लिया है। यह विक्रम मिसरी का व्यक्तिगत फैसला नहीं है, बल्कि भारत सरकार का फैसला है। ऐसे में इस विषय के लिए उन्हें ट्रोल किया जाना ठीक बात नहीं है। बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर और विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर ट्रोल आर्मी को जमकर लताड़ा है।
विक्रम मिसरी ने जब सीजफायर की घोषणा की तब यूजर्स उन्हें निशाना बनाने लगे, सोशल मीडिया पर विदेश सचिव ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाने लगी। इसके बाद विदेश सचिव ने अपना एक अकाउंट प्राइवेट कर दिया। विवेक ओबरॉय और अनुपम खेर उनके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही विक्रम मिसरी के खिलाफ ट्रोल्स की क्लास लगाई है।
विक्रम मिसरी के लिए अनुपम खेर की एक्स पोस्ट
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर 2’ में इस एक्टर की हुई एंट्री! क्या यही हैं ‘बड़े साहब’, 27 किरदारों की लिस्ट से खुला राज?
होली से पहले ही छा गईं अक्षरा सिंह, वरुण शर्मा संग ‘होली पे चले गोली’ ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड
क्रश को इम्प्रेस करने गए थे अक्षय कुमार, पड़ोसियों ने कर दी पिटाई; व्हील ऑफ फॉर्च्यून में सुनाया मजेदार किस्सा
थिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात
Dear #VikramMisri ! To see you on the tv screen or on social media has a very calming effect on we Indians. Your briefings come from a place of great strength, inner confidence and a background of being who you are!! Thank you for your calm, composed and compassionate demeanour!!… — Anupam Kher (@AnupamPKher) May 12, 2025
ये भी पढ़ें- ‘आइहो दादा चौकीदरवा कायर बा’…!, सीजफायर पर नेहा सिंह राठौड़ ने उठाया सवाल, वीडियो ने काटा बवाल
विक्रम मिसरी के लिए विवेक ओबेरॉय की एक्स पोस्ट
The despicable online harassment targeting India’s Foreign Secretary @VikramMisri & his family is utterly reprehensible. His distinguished service, particularly during #OperationSindhoor deserves respect, not this vile abuse. Targeting family is a new low. We stand with him.… pic.twitter.com/AsAOlVe4hf — Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 12, 2025
अनुपम खेर ने विक्रम मिसरी के सपोर्ट में कहा, प्रिय विक्रम मिसरी आपको टीवी स्क्रीन या सोशल मीडिया पर देखना हम भारतीयों के लिए गर्व और सुकून देने वाला है। आपकी ब्रीफिंग बहुत ही ताकतवर और आत्मविश्वास से भरी हुई थी। जय हिंद। वहीं दूसरी तरफ विवेक ओबेरॉय ने भी विक्रम मिसरी का सपोर्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा सोशल मीडिया पर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और उनके परिवार को निशाना बनाना पूरी तरह से निंदनीय है। उनकी विशिष्ट सेवा, विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह सम्मान के हकदार हैं, अपमान के नहीं। हम उनके साथ खड़े हैं। कृपया अपमानजनक व्यवहार में शामिल होने से बचें।
Anupam kher and vivek oberoi supports vikram misri as he gets trolled after operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एकनाथ शिंदे के खास हनुमंत जगदाले बने ठाणे मनपा में सदन के नेता, शानू पठान संभालेंगे नेता प्रतिपक्ष की कमान
Feb 23, 2026 | 06:49 PMफरीदाबाद की सोसायटी में मां ने बेटे को साड़ी से लटकाया, वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 06:49 PMPCS अलंकार ने भरी सियासी हुंकार…बांके बिहारी की नगरी से किया नई पार्टी का ऐलान, 2027 चुनाव में ठोकेंगे ताल?
Feb 23, 2026 | 06:47 PMT20 World Cup: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगा बल्लेबाजी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Feb 23, 2026 | 06:43 PMदलित वोट के लिए ‘महासंग्राम’: 15 महापुरुषों के सहारे BJP की घेराबंदी, क्या अखिलेश का PDA रथ पाएगा भगवा दल?
Feb 23, 2026 | 06:42 PMजयपुर की शादी में स्टेज से दुल्हन का पर्स चोरी, भीड़ के बीच वारदात का वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 06:37 PMराहुल गांधी से मिले कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद’ दीपक, कहा- मुलाकात के बाद चार गुना बढ़ी हिम्मत
Feb 23, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














