Anu Malik Memories: धर्मेंद्र की पसंद ने अनु मलिक को चौंकाया, संगीतकार ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Anu Malik Memories Throwback: अनु मलिक ने अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़ी कई यादगार बातें साझा कीं। उन्होंने खुलासा किया कि धर्मेंद्र को उनका लोकप्रिय गाना 'पल पल ना माने टिंकू जिया' बेहद पसंद था
Anu Malik Memories
अनु मलिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anu Malik Memories With Dharmendra: संगीतकार अनु मलिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़े एक दिलचस्प किस्से को शेयर किया। संगीतकार और गायक अनु मलिक ने बताया कि उनके इस गाने को दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने बहुत पसंद किया था। दिए गए एक इंटरव्यू में अनु मलिक ने बताया कि बॉलीवुड के 'ही-मैन' को फिल्म 'यमला पगला दीवाना' का उनका गाना 'पल पल ना माने टिंकू जिया' बहुत पसंद था।

संगीतकार अनु मलिक के अनुसार दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को उस गीत की धुन और भावनात्मक गाना बेहद पसंद आया था। अनु मलिक ने कहा कि इतने बड़े स्टार की सराहना उनके लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं थी। अनु मलिक ने आगे कहा कि देओल परिवार, खासकर सनी देओल के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं।

'पल पल ना माने टिंकू जिया' बना धर्मेंद्र का पसंदीदा गाना

अनु मलिक ने उस दिलचस्प किस्से को साझा करते हुए बताया कि 'धर्म जी के साथ मेरा रिश्ता हमेशा से बहुत अपनापन भरा रहा है। मैं सनी के भी बहुत करीब रहा हूं। मैंने उनकी दूसरी फिल्म 'सोहनी महिवाल' के लिए भी म्यूजिक दिया था।"

कुछ पुरानी यादें शेयर करते हुए अनु मलिक ने ने कहा कि 'धर्म जी को मेरा म्यूजिक बहुत पसंद था। असल में, मैंने एक बार एक मजेदार गाना बनाया था, 'पल पल ना माने टिंकू जिया', और धर्म जी, जो खुद बहुत खुशमिजाज इंसान हैं, उन्हें वह गाना बहुत पसंद आया। उन्हें मेरे सुरीले गाने भी बहुत पसंद थे। वह मुझे परिवार के सदस्य की तरह मानते थे, इसलिए हम अक्सर मिलते रहते थे।"

Anu Malik Memories
अनु मलिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संगीतकार अनु मलिक ने बताया कि 'क्योंकि हम उनके गाने देखते और पसंद करते हुए बड़े हुए हैं, इसलिए मैं हमेशा उनके सम्मान में उनके चरणों में रहता था। मैं उनसे यह भी पूछता था कि उनका कोई खास गाना कैसे शूट किया गया था। हालांकि, वह कुछ नहीं कहते थे और बस मुझे देखते रहते थे।'

'हेमा मालिनी ने किया हमेशा प्रोत्साहित'

साथ ही साथ अनु मलिक ने दिग्गज हेमा मालिनी के साथ अपने संबंधों और उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में भी बात की। अनु मलिक ने कहा, "हेमा जी के साथ मेरा पहला जुड़ाव फिल्म 'मार्ग' में हुआ था। फिर हमने साथ में 'आवारगी' की, जिसे भी हेमा जी ने ही प्रोड्यूस किया था।

उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया है। जब मैं गाने कंपोज करता था, तो वह लगातार फीडबैक देती थीं। जब उनकी फिल्म 'एक चादर मैली सी' आई, तो उन्हें मेरा म्यूजिक बहुत पसंद आया। हेमा मालिनी से ज्यादा खूबसूरत इंसान कोई नहीं हो सकता।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com