अंकित गुप्ता ने शेयर की हेल्थ स्ट्रगल की कहानी, फैंस बोले- स्टे स्ट्रांग
अंकित गुप्ता ने फराह खान के व्लॉग में अपनी सेहत और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें पैनिक अटैक्स और सांस की तकलीफ होने लगी थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
- Written By: सोनाली झा
अंकित गुप्ता ने शेयर की हेल्थ स्ट्रगल की कहानी
मुंबई: टीवी एक्टर अंकित गुप्ता इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर ने फराह खान के कुकिंग व्लॉग में खुलकर बातचीत की, जहां उन्होंने अपनी सेहत, अकेलेपन और ब्रेकअप के बाद की स्थिति को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। फराह खान जब अंकित से सवाल करती हैं कि क्या वह ‘बिग बॉस 16’ के समय सिंगल थे या रिलेशनशिप में, तो इस पर अंकित ने बेझिझक जवाब दिया कि मैं बिल्कुल अकेला था।
अंकित ने बताया कि मुझे नहीं पता कि ये अच्छा है या बुरा, लेकिन मुझे चीजों को साफ-साफ कहना पसंद है। अगर मैं अकेला हूं, तो हूं। अगर नहीं हूं, तो साफ कहता हूं। उनके इस जवाब को सोशल मीडिया यूजर्स ने सीधे तौर पर प्रियंका चाहर चौधरी से जुड़ी रिलेशनशिप के संदर्भ में जोड़ा। अंकित और प्रियंका की जोड़ी ‘बिग बॉस 16’ के दौरान दर्शकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय रही थी।
अंकित और प्रियंका की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें लेकर डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी थीं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अंकित और प्रियंका का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन इसपर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी गई है। सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब अंकित गुप्ता ने बताया कि उन्हें हाल ही में पैनिक अटैक्स आने लगे थे।
सम्बंधित ख़बरें
हेलीकॉप्टर एंट्री के साथ Rohit Shetty ने बढ़ाया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का क्रेज, प्रोमो देख एक्साइटेड हुए फैंस
Pati, Patni Aur Wo Do vs Krishanavataram Collection: किस फिल्म ने मारी बाजी, जानें किस फिल्म की बढ़ी टेंशन
Kangana Ranaut Look: बिंदी, मंगलसूत्र और पिंक सूट में दिखीं कंगना रनौत, फैंस बोले- क्या एक्ट्रेस ने कर ली शादी
आराध्या संग कान्स के लिए रवाना हुईं Aishwarya Rai, एयरपोर्ट पर ब्लैक ट्विनिंग में दिखा स्टाइलिश अंदाज
ये भी पढ़ें- तब्बू निभाएंगी खलनायिका का किरदार! विजय सेतुपति के साथ दिखेंगी स्क्रीन पर
टीवी एक्टर अंकित गुप्ता ने कहा कि मुझे पैनिक अटैक आया और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उस वक्त मेरी सांसें फूलने लगी थीं, दिल की धड़कनें तेज हो गई थीं और ऐसा लगने लगा था कि मैं अब नहीं बचूंगा। यह सुनकर फराह खान भी स्तब्ध रह गईं। अब वह एक सख्त डाइट और रूटीन फॉलो कर रहे हैं ताकि दोबारा ऐसी कोई स्थिति न बने। अंकित की बातें सुनकर सोशल मीडिया पर उनके फैन्स इमोशनल हो गए हैं।
फैंस लगातार अंकित के लिए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि स्टे स्ट्रांग। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप अकेले नहीं हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपका सच हमें इंस्पायर करता है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चाहर चौधरी की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल वह अपने नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
