अमृता राव और आरजे अनमोल ने अपने बीते पलों का किया खुलासा, कहा होली में किया था ये काम
- Written By: संदीप पांडे
Photo- Social Media
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की अभिनेत्री (Actress) अमृता राव (Amrita Rao) और आरजे (RJ) अनमोल (Anmol) ने अपने बीते पलों का खुलासा किया है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल ‘कपल ऑफ थिंग्स’ पर अपने एक नए एपिसोड को पोस्ट किया है। जिसमें अदाकारा और आरजे ‘मिशन रंग बरसे’ को एन्जॉय करने के लिए मुंबई एक होटल में पहुंचे। आरजे की बहन भी उनके साथ थी सिर्फ उनको ही इनके अफेयर के बारे में मालूम था।
जब अमृता राव होटल के पास पहुंची तो उन्होंने अपने चेहरे को अपने दुपट्टे से ढक लिया और उन दोनों ने होटल में चेकइन किया कमरें में पहुंचते ही उन दोनों ने आराम किया फिर बाद में दोनों ने कुछ गिलास में लेकर पिया। जिसमें आरजे ने तो 2 गिलास पिया लेकिन, अभिनेत्री 1 घूंट से ज्यादा नहीं पी पाई। आरजे उसको पीते ही बीमार पड़ गए। अमृता राव और अनमोल आगे कहते है, की जब आरजे बीमार पड़े तो उन्होंने अपने फैमिली डॉक्टर को फोन किया और अपने हालत के बारे में बताया।
सम्बंधित ख़बरें
Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक
Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत
Aditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
लाइव शो में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी? वायरल वीडियो देख भड़के फैंस
जिसपर उनके डॉक्टर ने उन्हें तुरंत हॉस्पिटल जाने की सलाह दी। डॉक्टर की बात मानते हुए आरजे ने अपनी बहन को फोन करके बुलाया और उन दोनों को घर जाने के लिए कहा उसके बाद आरजे ऑटो रिक्शा से हॉस्पिटल गए।
आरजे की इस हालत को देख होटल के रिसेप्शन ने अभिनेत्री से इसके बारे में पूछा लेकिन, अभिनेत्री ने बहाना बनाकर मामले को संभाल लिया। अभिनेत्री और आरजे के फैमिली को इनके इस घटना के बारे में आज भी नहीं मालूम है।
