Amitabh Bachchan KBC 18: अमिताभ बच्चन ने पर्दे पर निभाया शराबी का किरदार, अब 42 साल बाद बताई शूटिंग की सच्चाई

Amitabh Bachchan Revelation: अमिताभ बच्चन ने 42 साल बाद शराबी से जुड़ा खुलासा किया है। बिग बी ने बताया कि उन्होंने शराबी का किरदार निभाने के लिए असल में शराब नहीं पी थी, बल्कि सब कुछ उनकी एक्टिंग थी।
Amitabh Bachchan Revelation
अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'शराबी' की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।

  • बिग बी ने बताया कि उन्होंने किरदार निभाने के लिए असल में शराब नहीं पी थी।

  • अभिनेता ने कहा कि फिल्म में उनका नशे वाला अंदाज पूरी तरह एक्टिंग थी।

  • KBC 18 में कंटेस्टेंट के मंगेतर बिमल ने बताया कि वह फिल्म 50 बार देख चुके हैं।

  • अमिताभ को फिल्म की कहानी और पिता-बेटे के रिश्ते ने काफी प्रभावित किया था।

Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati 18: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें आज भी दर्शक याद करते हैं। इन्हीं में से एक उनकी फिल्म 'शराबी' का किरदार है, जिसमें उन्होंने एक शराबी शख्स की भूमिका निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थी। अब इस फिल्म के रिलीज होने के करीब 42 साल बाद अमिताभ बच्चन ने इससे जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है।

अभिनेता ने बताया कि उन्होंने फिल्म में शराबी का किरदार निभाने के लिए असल जिंदगी में कभी शराब नहीं पी थी। उनका पूरा अंदाज सिर्फ अभिनय का हिस्सा था। अमिताभ बच्चन अपने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के आगामी एपिसोड में यह किस्सा सुनाते नजर आएंगे। शो के दौरान कंटेस्टेंट महिमा मनोरम यादव के मंगेतर बिमल वीडियो कॉल के जरिए बिग बी से जुड़ेंगे।

अमिताभ बच्चन का जवाब

बातचीत के दौरान बिमल बताएंगे कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शराबी' कम से कम 50 बार देखी है। इसके बाद वह अभिनेता से सवाल करेंगे कि फिल्म में उनका शराबी वाला अंदाज कितना स्वाभाविक था और क्या उन्होंने किरदार को वास्तविक दिखाने के लिए सच में शराब पी थी? इस पर अमिताभ बच्चन ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि जनाब, हमने शराब पीकर एक्टिंग नहीं की है, जो कुछ भी आपको दिखा, वह पूरी तरह से एक्टिंग थी।

Amitabh Bachchan Revelation
Bigg Boss 20 Twist: टास्क के दौरान लव गिल पर लगा माही विज को काटने का आरोप, अब मेकर्स के फैसले पर नजर

फिल्म की कहानी ने अमिताभ को किया था प्रभावित

बिमल ने बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन के अभिनय की तारीफ भी की। इस पर अभिनेता ने बताया कि उन्हें फिल्म 'शराबी' की कहानी काफी पसंद आई थी। खासतौर पर फिल्म में दिखाया गया पिता और बेटे का रिश्ता उनके दिल को छू गया था। यही वजह है कि यह फिल्म उनके लिए खास रही है।

1984 में रिलीज हुई थी शराबी

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शराबी' 18 मई 1984 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फैमिली एक्शन फिल्म में अमिताभ के साथ जया प्रदा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसके अलावा प्राण, ओम प्रकाश, मुकरी, भारत भूषण, सुरेश ओबेरॉय, विजू खोटे और सत्येंद्र कप्पू जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा थे।

फिल्म का संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 2.7 से 4.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 15 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 1984 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में तीसरा स्थान हासिल किया था।